शनिवार, 5 दिसंबर 2020

पति ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाई तो पत्नी कोर्ट पहुंची

अभी तक कोराेना संक्रमण और लॉकडाउन से तो लोगों को डरते होते सुना है, लेकिन भोपाल में अलग तरह का मामला सामने आया है। लॉ ट्रिब्यूनल (विधिक प्राधिकरण) में एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें पति को कोरोना फोबिया की वजह से पत्नी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाना महंगा पड़ गया। इस डिस्टेंसिंग की वजह से नई-नवेली पत्नी रूठकर मायके चली गई। उसने 5 महीने बाद प्राधिकरण में भरण-पोषण का आवेदन दिया। मामले में काउंसलिंग की तो पता चला कि कोरोना के डर से पति ने दांम्पत्य दायित्वों को नहीं निभाया। इस पर पत्नी ने आरोप लगा दिया कि उसका पति दांम्पत्य संबंध निभाने लायक ही नहीं है। पत्नी को मनाने के लिए पति को मेडिकल टेस्ट कराके पुरुषत्व का प्रमाण देना पड़ा। मामले में समझौता होने के बाद शुक्रवार को महिला पति के साथ ससुराल चली गई । 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...