ग्रेटर नोएडा : कोरोना वायरस को देखते हुए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए आइसोलेशन वार्ड में दस बिस्तर तैयार किए गए हैं। वार्ड को अस्पताल परिसर के ऐसे हिस्से में बनाया गया है, जहां से अस्पताल में आने वाले लोगों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। हालांकि, इसके लिए अभी तक पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्युपमेंट (पीपीई सेंपल लेने के लिए विशेष किट) और मास्क जिला अस्पताल से नहीं मिल पाए हैं। इसके चलते अभी फिलहाल किसी संदिग्ध का जांच आदि नहीं की जा सकती।
रविवार, 2 फ़रवरी 2020
पाकिस्तान जिदाबाद बोलने वालों को माफी नहीं: राजनाथ
ग्रेटर नोएडा: अगर कोई व्यक्ति किसी भारतीय की नागरिकता पर उंगली उठाता है तो हम उसके साथ खड़े हैं, लेकिन कोई भारत में रहकर पाकिस्तान जिदाबाद करेगा तो उसे माफ नहीं करेंगे। उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। इंसाफ, न्याय हमारा संकल्प है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बातें ग्रेटर नोएडा के अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान परिसर में पूर्व सांसद हुकुम सिंह की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर आयोजित सभा में कही।
रक्षामंत्री ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर कहा कि निहित स्वार्थ के लिए धर्म की राजनीति की जा रही है। राजनीति शब्द का अर्थ राज्य को सन्मार्ग पर ले जाना है। आज राजनीति शब्द का अर्थ पूरी तरह से बदल चुका है।
सीएए पर फैलाया जा रहा है झूठ: कटारिया
ग्रेटर नोएडा : देश में नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) पर झूठ फैलाया जा रहा है। यह कानून नागरिकता देने का है, ना कि लेने का। जो लोग इस पर शोर मचाना चाहते हैं, मचा लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की समस्याओं का समाधान करके रहेंगे। अभी तो बस झांकी है, पूरी पिक्चर बाकी है। ये बातें उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया ने कहीं। वह कासना स्थित ग्रेटर नोएडा डिपो परिसर में ग्रामीण बस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि जब कोई जनपयोगी बस सेवा संचालित करने की उनसे बात करता है तो वह मना नहीं करते। लेकिन कोई ट्रांसफर व पोस्टिग की बात करता है तो वह केवल निजी स्वार्थ के लिए है, राष्ट्र के लिए नहीं। यह कार्य शासन के कार्य का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी काम के लिए वह आवेदन पत्र नहीं मांगते सीधे अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए जाते हैं।
25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार
दनकौर: दनकौर पुलिस ने शनिवार रात अभियान चलाकर मुखबिर की सूचना पर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान बबलू निवासी पिलखुआ जिला हापुड़ के रूप में हुई है। आरोपित के दो अन्य साथियों कलुआ निवासी देहरा व मुस्तफा निवासी धौलाना को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोप है कि आरोपित गैंग बनाकर टैंकरों से तेल चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपितों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया और गिरफ्तारी न होने के चलते 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पौधों को नुकसान पहुंचाने पर एफआइआर दर्ज
गाजियाबाद : हरे-भरे पार्कों को नुकसान पहुंचाने वालों पर अब नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। विजयनगर जोन के कुछ पार्कों में लगे पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले पांच लोगों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। इन पर आरोप है कि वाहन खड़ा करके पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। उद्यान निरीक्षक अजय हरित की ओर से इस संबंध में विजयनगर थाने में तहरीर दी गई जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर आयुक्त दिनेश चंद्र के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से पार्कों में वाहनों को पार्क किए जाने की सूचना मिल रही थी। वाहन पार्क किए जाने से अनेक पेड़ नष्ट होने पर निरीक्षण कराया गया। इसके बाद विकसित पार्कों में वाहन खड़ा करने वालों की चिह्रित किया गया। शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ विजयनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इंस्पेक्टर पत्नी पर लूटपाट का आरोप
गाजियाबाद : सीजेएम कोर्ट में सीआइएसएफ में तैनात एक दारोगा ने अपनी ही इंस्पेक्टर पत्नी समेत अन्य पर लूटपाट का आरोप लगाया है। दारोगा ने घर में घुसकर लूटपाट की बात कहते हुए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिस पर अदालत ने सुनवाई करते हुए पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है।
अनियंत्रित एक्सयूवी कार गंगनहर में गिरी
गाजियाबाद। मुरादनगर में डिडौली पुल के पास अनियंत्रित एक्सयूवी कार गंगनहर में गिर गई है। जिन दो छात्रों को तैरना आता था वे निकल गए, जबकि छात्रा समेत चार लोग डूब गए हैं। एनडीआरएफ की मदद से डूबने वालों की तलाश जारी है। सभी लोग देहरादून से दिल्ली घूमने जा रहे थे। स्वजन मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना रात 12 बजे के आसपास की है।
मिली जानकारी के अनुसार हर्षित पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी गांव कोकड़ा मुजफ्फरनगर एवं अनमोल देशवाल पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर यह दोनों बच गए हैं।
बैंककर्मियों की हड़ताल के चलते लोग हुए परेशान
गाजियाबाद : विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के बाद तीसरे दिन रविवार को बहुत से एटीएम से कैश नहीं निकल सका। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को शहर के अधिकांश इलाकों के कई एटीएम कैश से खाली रहे या बंद रहे। उपभोक्ता कैश निकालने के लिए इधर से उधर भटकते रहे।
बैंक कर्मचारी व अधिकारियों ने शुक्रवार व शनिवार दो दिन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल रखी। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। दो दिन से बैंकों से कैश निकालने से वंचित उपभोक्ताओं को तीसरे दिन रविवार होने पर एटीएम से कैश न निकलने से खासा परेशानी का सामना करना पड़ा और वह बैरंग ही एटीएम से मायूस होकर वापस निकलते हुए दिखाई दिए। इसके चलते बहुत से उपभोक्ता ऑनलाइन बैंकिग का सहारा लेते हुए नजर आए। कैश न मिलने पर लोगों ने डिजिटल लेन-देन कर जरूरत को पूरा किया। शहर के आरडीसी, नवयुग मार्केट, आंबेडकर रोड, चौधरी मोड, संजय नगर, कवि नगर, शास्त्री नगर आदि स्थानों से लोगों ने अधिकांश एटीएम में कैश न होने की शिकायत की।
पुलिस ने विस्फोटक की बड़ी खेप पकड़ी
बरेली : किसी बड़ी साजिश के चलते फर्रुखाबाद से बरेली लाई जा रही विस्फोटक की बड़ी खेप को पुलिस ने रविवार दोपहर सैटेलाइट बस अड्डे पर पकड़ लिया। विस्फोटक को पीलीभीत डिपो की बस में नीचे बने लगेज बॉक्स में चार बोरियों में भरकर रखा गया था। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस के परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। विस्फोटक मिलने की सूचना मिलने पर एटीएस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस ने सांप्रदायिक सौहार्द बचाने को राजद से हाथ मिलाया
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि उनकी पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला दिल्ली का सांप्रदायिक सौहार्द बचाने के लिए किया है। बिहार में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को बचाने वाली राजद मुख्य पार्टी है। कांग्रेस ने भी पूर्वाचलियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में विकास के अनेक कार्य किए हैं।
मोदी कल शाहदरा में करेंगे रैली
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने अपने सभी स्टार प्रचार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। इसकी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा सोमवार को होगी। शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा में सीबीडी ग्राउंड में पीएम मोदी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे सीबीडी ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर शाहदरा के भाजपा उम्मीदवार समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मंगलवार को भी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगे। द्वारका के डीडीए ग्राउंड में दोपहर 2.30 बजे पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।
योगी पर बैन लगाने के लिए आयोग पहुंची आम आदमी पार्टी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बैन लगाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि हमने चुनाव आयोग को यूपी के सीएम और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है, "हम चुनाव आयोग से चुनाव खत्म होने तक योगी आदित्यनाथ के चुनाव अभियान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हैं, और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हैं।
एयरपोर्ट पर 4 यात्रियों के पास मिला करोड़ों का गोल्ड
चेन्नई। चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 4.46 किलो सोने के साथ चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। इस सोने की कीमत 1.87 करोड़ बताई जा रही हैं। चेन्नई एयरपोर्ट कस्टम के कमीश्नर के मुताबिक तीन यात्री श्रीलंका के कोलंबो से यहां शुक्रवार की रात को पहुंचे थे, जिन्हें एग्जिट के दौरान हिरासत में लिया गया था।
प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय से हमारे पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों में खुशी की लहर है
सिंधी समाज के अध्यक्ष मंशाराम सुंदरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय से हमारे पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यकों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि बंटवारे के वक्त सिंध प्रांत में हमारे पूर्वजों को कितनी यातनाएं झेलनी पड़ीं, यह सुनने पर दिल आज भी दुखता है। आज भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ठीक से सांस भी नहीं ले पाते हैं।
हमारी पूरी कौम CAA समर्थन में : ज्ञानी सिंह
सिख समाज की ओर से ज्ञानी सिंह ने कहा कि मोदीजी ने पिछले छह साल में जो किया है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि सिख समाज को 1984 में दंगों में झोंक दिया गया था। पूरा देश जानता है इसके लिए कौन जिम्मेदार है। सीएए के समर्थन में हमारी पूरी कौम है।
सीएए के समर्थन में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को मध्य प्रदेश के बीना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। तिरंगा यात्रा के बाद हुई सभा में वक्ताओं खासकर सिंधी और पंजाबी समाज के पदाधिकारियों ने इस कानून के फायदे बताए।
रैली सुबह करीब 11.30 बजे कटरा मंदिर से शुरू हुई। लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते जा रहे थे। इस रैली को सर्वोदय चौराहे तक जाने की अनुमति थी। लिहाजा पुलिस ने वहां बैरिकेड्स लगा रखे थे। कुछ उत्साही युवा वहां से आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद अटल मंच पर सभा हुई।
दिल्ली चुनावः योगी ने जमकर खेला हिंदुत्व का कार्ड
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली चुनाव में सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को अपनी पहली जनसभा में ही उन्होंने पाकिस्तान से लेकर शाहीनबाग और राम मंदिर जैसे मुद्दों को जनता के सामने रखा। उन्होंने लगातार चार जनसभा में जमकर हिंदुत्व का कार्ड खेला और दिल्ली के मुख्यमंत्री को पाकिस्तान से सहानुभूति लेने का आरोप लगाते हुए दिल्ली की जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की।
आदर्श नगर में सभा को संबोधित करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान का एक मंत्री केजरीवाल के समर्थन में अपील कर रहा है यानी उन्हें दिल्ली की जनता पर विश्वास नहीं है। अपने पाकिस्तान के आकाओं से कह करके अपने पक्ष में बयान दिलवा रहे हैं। पाकिस्तान का मंत्री दिल्ली के चुनाव में केजरीवाल के समर्थन में बोलता है। क्या लगता है इससे। इनके तार कहां तक जुड़े हैं, ये तो देश के साथ गद्दारी है। इन चेहरों को पहचान लीजिए ये देश की सुरक्षा के लिए घातक हैं। केजरीवाल को अपने लोगों पर विश्वास कम है और पाकिस्तान पर विश्वास ज्यादा है। पाकिस्तान से कहलवा रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसे नहीं। देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू 23 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत हो गए।
पीएफआई ने शाहीन बाग में तैयार की 300 युवाओं की फौज
पीएफआई ने शाहीन बाग में 300 युवाओं की फौज तैयार की है। बताया जा रहा है कि इन युवाओं को शाहीन बाग से लेकर जामिया के प्रदर्शन को जारी रखने की कमान सौंपी गई है।
वहीं संगठन पर बैन की आशंका को देखते हुए एसडीपीआई नाम से एक दूसरा संगठन खड़ा किया गया है। नए संगठन को राजनीति में उतारकर जमीनी पैठ बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं इस इनपुट के बाद देश की खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें आईएसआई से भी फंडिंग हो सकती है।
झारखंड : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी
रविवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पी मुरुगन, एसपी बोकरो ने बताया कि चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
अजमेर के अस्पताल में कोरोनावायरस का संदिग्ध भर्ती
राजस्थान में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के संक्रामक रोग वार्ड में चीन से लौटे एक युवक को आज कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने पर भर्ती कराया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.के सोनी ने संदिग्ध मरीज के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह संदिग्ध करीब डेढ़ वर्ष से चीन में रह रहा था और शुक्रवार को ही किशनगढ़ लौटा था। उसमें कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने पर उसे अजमेर भेजा गया। यहां से उसका सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा।
पुल से स्कॉर्पियो गाड़ी गिरी, छह दोस्तों की मौत
पूंडरी-ढांड रोड पर ड्रेन पुलिस के ऊपर हुए वीभत्स सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए छह युवक बीस से 30 साल की उम्र के हैं जिनमें से एक युवक की महज तीन माह पहले ही शादी हुई थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। रात्रि एक बजे तक तीन युवकों की ही शिनाख्त हो पाई। पुलिस देर रात तक मृतकों की शिनाख्त में जुटी रही।
वहीं एक-एक करके जिला अस्पताल में पहुंच रहे परिजनों की हादसे की जानकारी मिलते ही पैरों तले जमीन खिसक गई और परिजन शोक में डूब गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि पूंडरी-फरल मार्ग पर ड्रेन पुल के नजदीक एक स्कॉर्पियो में सवार छह युवक हादसाग्रस्त हो गए।
गाड़ी हादसे के बाद ड्रेन पुल के निकट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार छह युवकों की मौके ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से दो बार में एंबुलेंस की मदद से पांचों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
हरिद्वार : महिला से मारपीट, फिर तीन तलाक देकर घर से निकाला
क्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट कर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने मामले की पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
रुड़की निवासी नसीम की बेटी का निकाह सितंबर 2016 में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी अशरद पुत्र रियासत के साथ हुआ था। आरोप है कि 31 जनवरी को विवाहिता के पति अशरद और उसके परिवार के लोगों ने महिला से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही आरोपी पति ने महिला को तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया।
कोरोनावायरस : वुहान से 323 भारतीयों को लाया गया
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान रविवार सुबह दिल्ली पहुंचा। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया है। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक शामिल हैं। विमान से उतरने के बाद इन सभी की स्क्रिनिंग की गई। इसके बाद इन्हें भारतीय सेना के मानेसर और आईटीबीपी के छाबला स्थित कैंप ले जाया गया है।
कोरोनावायरस: भारत वापस लौटे छात्र
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसी के चलते भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान रविवार सुबह दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक भी शामिल हैं।
विमान से उतरने के बाद इन सभी की स्क्रिनिंग की गई। इसके बाद इन्हें भारतीय सेना के मानेसर और आईटीबीपी के छाबला स्थित कैंप ले जाया गया। भारत वापस लौटने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। छात्रों द्वारा जश्न मनाते हुए एक वीडियो सामने आया है।
कोरोनावायरस: चीन के बाहर मौत का पहला मामला आया सामने
घातक कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण चीन के बाहर मौत का पहला मामला फिलीपीन में सामने आया है और इस विषाणु के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 305 हो गई है। इस विषाणु से 14,562 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
फिलीपीन में कोरोनावायरस के कारण रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस विषाणु के कारण किसी व्यक्ति की चीन के बाहर मौत होने का यह पहला मामला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को यह जानकारी दी।
इससे कुछ ही घंटे पहले चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया था कि शनिवार तक इस विषाणु के कारण कुल 304 लोगों की मौत हुई है। फिलीपीन में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह चीन के वुहान शहर का रहनेवाला था।
कोरोनावायरस: भारत ने ई-वीजा सुविधा को निलंबित किया
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसे देखते हुए एहतियातन तौर पर भारत ने चीनी नागरिकों और चीन में रह रहे विदेशियों के लिए ई-वीजा सुविधा को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान रविवार सुबह दिल्ली ही पहुंचा है। इस फ्लाइट से 330 लोगों को दिल्ली लाया गया है। इसमें 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के सात नागरिक शामिल हैं।
शाहीन बाग: हिरासत मे लिए गए 50 से अधिक लोग
शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल रास्ता खुलवाने के लिए प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोग पहुंचे हैं। इसके चलते प्रदर्शनकारी और हटाने पहुंचे लोग आमने सामने हो गए हैं। विवाद बढ़ता देख भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं डीसीपी (साउथ ईस्ट) चिन्मय बिश्वाल भी मौके पर पहुंचे हैं। चिन्मय बिश्वाल ने कहा कि शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में किसी भी विरोध करने वालों को आने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां आने वाले थे लेकिन हमने उन्हें यहां पहुंने से रोक लिया।
जानकारी के मुताबिक शाहीन बाग में बंद रास्ते को खुलवाने के लिए हिंदू सेना सहित आसपास के कई गांवों के लोग इक्ट्ठा हुए हैं। इन सभी लोगों ने पुलिस से भी मुलाकात की थी, पुलिस ने हालात न बिगड़े इसलिए इऩ्हें प्रदर्शन स्थल पर जाने से मना कर दिया था।
हिंदू महासभा के अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या
राजधानी लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है। रणजीत अपने मित्र आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। आदित्य को बायें हाथ में गोली लगी है।
मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के छह टीमों का गठन किया है। आदित्य के हाथ में फैक्चर हुआ है। प्लास्टर करवाने के बाद पुलिस आदित्य को हजरतगंज कोतवाली ले आई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आदित्य सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, रणजीत के परिजन उनका शव लेकर हजरतगंज स्थित घर में वापस आ गए हैं।
कपिल गुर्जर दो दिन की पुलिस रिमांड पर
शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल से करीब 150 मीटर दूर हवाई फायरिंग करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किए गए कपिल गुर्जर को दिल्ली की एक अदालन ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि आरोपी कपिल दिल्ली-नोएडा सीमा के पास दल्लुपुरा का रहने वाला है।
शनिवार, 1 फ़रवरी 2020
अप्रैल 2020 से पेश होगा जीएसटी रिटर्न का सरल स्वरूप : सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के रिटर्न का सरल स्वरूप अप्रैल 2020 से पेश किया जाएगा।
उन्होंने लोकसभा में अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करते हुए कहा कि जीएसटी ने इंस्पेक्टर राज को खत्म किया है और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मदद पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को एक लाख करोड़ रुपये की बचत हो रही है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद हर परिवार को मासिक व्यय में चार प्रतिशत की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में जीएसटी में दो लाख नए करदाता जुड़े हैं। इसके तहत 40 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए हैं तथा 105 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए हैं।
बजट अर्थव्यवस्था मजबूत करेगा: योगी
वर्ष 2020-21 के लिए पेश किए गए केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर को इस विकासोन्मुखी बजट के लिए बधाई देता हूं। यह बजट विकास और किसानों की बेहतरी की ओर ले जाएगा।
उत्तराखंड के 10 लाख किसानों को होगा फायदा
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। बजट में किसानों के लिए 'किसान रेल योजना' शुरू करने का प्रावधान किया गया है। इससे किसान जल्दी खराब होने वाली चीजों को सही समय पर मार्केट तक पहुंचा सकेंगे।
देश में कई रूटों पर चलेगी निजी ट्रेनें
- तेजस एक्सप्रेस जैसी निजी ट्रेनों को और नए रूटों पर चलाया जाएगा।
- राजमार्गों के विकास में तेजी लाई जाएगी।
- मानव रहित रेल फाटकों को समाप्त किया गया है।
- 550 स्टेशनों पर वाईफाई को शुरू किया गया है।
- रेलवे की खाली जमीन पर सौर उर्जा उत्पादन की पहल की जाएगी।
- 27000 किमी के ट्रेक को इलेक्ट्रिक किया जाएगा।
- मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड ट्रेन के कार्य में तेजी लाइ जाएगी।
- पीपीपी मॉडल से स्टेशनों के पुर्नविकास की चार परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
- प्रधानमंत्री ने अर्थ गंगा की अवधारणा रखी है।
- नदी के किनारों पर आर्थिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने के लिए योजना शुरू की जाएगी।
- उड़ान स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 100 नए वायुपत्तन कानिर्माण किया जाएगा।
- 2020-21 में परिवहन अवसंरचना के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव।
- 2020-21 में विद्धुत और नवीकरणीय ऊर्जा को लगभग 22 हजार करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव।
- राष्ट्रीय गैस ग्रिड को मौजूदा 16200 किमी से बढ़ाकर 27 हजार किमी तक पहुंचाने का प्रस्ताव।
ये उसका शरीर है जो मन करेगा करेगी
ग्रैमी अवॉर्ड 2020 में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस सुर्खियों में रही। यह अवॉर्ड समारोह लॉस एंजिल्स में हुआ था। जिसमें प्रियंका पति निक जोनस के साथ सफेद रंग की गाउन में पहुंची थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की तस्वीरें जैस ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलिंग को लेकर प्रियंका के बाद अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।
शाहीन बाग: बातचीत के लिए मोदी सरकार तैयार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी शाहीन बाग के मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रही है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग में पिछले एक महीने से ज्यादा दिनों से प्रदर्शन कर रहे लोगों से मोदी सरकार बात करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी होगा जब शाहीन बाग के लोग भी बातचीत को तैयार होंगे।
कानून मंत्री का रविशंकर का यह बयान एक निजी टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू के दौरान आया। कार्यक्रम में शाहीन बाग के प्रतिनिधि करने वाले भी मौजूद थे। उन्होंने रविशंकर से पूछा कि अबतक सरकार की तरफ से किसी ने बातचीत की कोशिश क्यों नहीं की। इस पर रविशंकर ने कहा कि वे लोग बातचीत को हमेशा तैयार हैं, लेकिन शाहीन बाग के कुछ नेताओं का बयान आता है कि बातचीत तबतक नहीं होगी जबतक सीएए वापस नहीं होगा। लेकिन अगर फिर भी प्रदर्शनकारियों की तरफ से बातचीत की गुजारिश आएगी तो वे जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी ऐसा बोलें कि वहीं बैठकर बातचीत होगी तो यह मुश्किल है।
किसानों के लिए वित्त मंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं
- किसानों की आय दोगुना करना के लक्ष्य 2022 तक।
- 11 करोड़ किसान फसल बीमा योजना।
- खेती, मछली पालन पर जोर, कृषि को प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाएगा उनके लिए उन्नति लाई जाएगी।
- पानी की कमी से संबंधित कमी देश भर में गंभीर विषय 100 जिले इससे प्रभावित। इनके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।
- पीएम कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे।
- महिलाओं के धन लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी।
- चलेगी किसानों के लिए रेल, जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं जैसे कि दूछ मांस मछली के चलेगी।
- कृषि विमान सेवा नागर विमानन मंत्रालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर शुरू करेगा।
- पीएम किसान के सभी पात्र केसीसी स्कीम में लाए जाएंगे।
- मनरेगा को चारागार के रूप में विकसित किया जाएगा।
- 2025 तक दूध प्रसंस्करण 108 मिलियन टन करने का लक्ष्य।
- 2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ कृषि लोन का लक्ष्य।
- वर्षा सिंचित क्षेत्रों में एकीकृत कृषि प्रणाली का विस्तार किया जाएगा
- नाबार्ड की वित्तपोषण स्कीम का फिर से विस्तार किया जाएगा।
- मनरेगा को चारागाह के रूप में विकसित किया जाएगा।
- 2022-23 तक मत्स्य उत्पादन बढ़ाकर 200 लाख टन करने का प्रस्ताव।
- प्रधानमंत्री किसान के सभी पात्र लाभार्थी केसीसी स्कीम में शामिल होंगे
- 2025 तक दूध प्रसंस्करण क्षमता दोगुना कर 108 लाख टन करने का लक्ष्य
- 2020-21 के लिए 15 लाख करोड़ कृषि ऋण का लक्ष्य
- कृषि एवं संबद्ध क्रियाकलापों सिचाई और ग्रामीण विकास के लिए तीन लाख करोड़ रुपये का आवंटन
- इंद्रधनुष मिशन का विस्तार किया गया है: वित्त मंत्री
बजट 2020 : आयकर की दरों में मध्यम वर्ग को सरकार ने दी बड़ी राहत
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए टैक्स स्लैब की दरों में बड़ा बदलाव करने की घोषणा करने की है। इस के जरिए मध्यम वर्ग को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि वित्त मंत्री ने नई टैक्स स्लैब की दरों को वैकल्पिक रखा है। अगर किसी करदाता को पुराने स्लैब से ज्यादा फायदा हो रहा है तो वो उसे दाखिल कर सकता है। हालांकि नई टैक्स स्लैब के लागू होने से करदाता किसी तरह की छूट का लाभ नहीं ले पाएंगे।
मंगलवार, 28 जनवरी 2020
लादेन हैदराबाद से गिरफ्तार
अलवर. यहां जिले के बहरोड़ से फरार कुख्यात बदमाश विक्रम उर्फ लादेन को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। विक्रम पूर्व सरपंच जसराम की हत्या के साथ कई मामलों में फरार चल रहा था। जिसके साथ उस पर बहरोड़ डीएसपी अतुल साहू को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पपला गुर्जर भी लादेन की हत्या करने ही बहरोड़ आया था।
जानकारी अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र सोलंकी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विक्रम के बारे में सूचना मिलने पर टीम तुरंत तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची। जहां विक्रम को गिरफ्तार किया गया। अब आरोपी को बहरोड़ लाया जा रहा है। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
भाजपा के पास ना कार्यक्रम है ना सिद्धांत हैं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले कि राहुल गांधी आज युवा व एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस का सैलाब जो आपके सामने है, इनको देखकर के याद आता है, जब मैने एनएसयूआई से शुरुआत की थी। आज किस प्रकार का माहौल बना है देश के अंदर। सरकार बनने के बाद में क्या आर्थिक नीतियां बनी हैं, अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही हैं, महंगाई बढ़ती जा रही है, रोजगार की कोई चर्चा ही नहीं है।
गहलोत बोले कि प्रदेश के अंदर, देश के अंदर, उसको लेकर आपको हम सबको चिंतित रहना है। जिस प्रकार से ध्यान डायवर्ट करने के लिए ये लोग नागरिकता अधिनियम लेकर के आए हैं। किस प्रकार से ये एनआरसी की बात करते हैं, ये तमाम खोखली बातें हैं, इम्प्रेक्टिकल हैं। असम हमारे सामने उदाहरण है। ये लागू ही नहीं होने वाला है, उसके बावजूद भी युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए, देश का ध्यान डायवर्ट करने के लिए जानबूझकर के ये बातें करने लगे हैं। इन चालों को आपको हमको समझना है।
नागरिकता अधिनियम और एनआरसी खोखली बातें: गहलोत
जयपुर. राजधानी में मंगलवार को युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता अधिनियम ये लोग नागरिकता अधिनियम लेकर के आए हैं। किस प्रकार से ये एनआरसी की बात करते हैं, ये तमाम खोखली बातें हैं, इम्प्रेक्टिकल हैं। असम हमारे सामने उदाहरण है। ये लागू ही नहीं होने वाला है, उसके बावजूद भी युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए, देश का ध्यान डायवर्ट करने के लिए जानबूझकर के बातें करने लगे हैं।
धरने पर बैठे ज्यादातर लोग पाकिस्तान-बांग्लादेश के: भाजपा सचिव
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा है कि दिल्ली के शाहीन बाग और कोलकाता के पार्क सर्कस में धरने पर बैठे ज्यादातर लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठिए हैं। उन्होेंने सोमवार को कहा, “यह लोग (प्रदर्शनकारी) बच्चों और महिलाओं को ढाल बना रहे हैं। हालिया वीडियो में साफ हुआ है कि वे भारत को बांटना और असम को देश से तोड़ना चाहते हैं। क्या इस देश के लोग कभी देश को बांटना चाहेंगे?
राहुल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी सीएए के विरोध में प्रस्ताव पास करने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ममता की सरकार संविधान के तहत बनी है और सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास कर उन्होंने उसी संविधान का अपमान किया है।
रैली में लगे ‘देशद्रोहियों को गोली मारो’ के नारे
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की सोमवार को दिल्ली में हुई रैली पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय मंत्री की रिठाला में हुई रैली का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि देशद्रोहियों को गोली मार दो। अनुराग के बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। पार्टी ने कहा था कि एक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का यह बयान ध्रुवीकरण की कोशिश है। इसी को लेकर दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर से रिपोर्ट मांगी है। इस रैली के बाद जब अनुराग ठाकुर से नारे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने रिपोर्टरों को पूरा वीडियो देखकर दिल्ली की जनता का मूड भांपने की सलाह दी।
फिसलन से कुफरी में दो ट्रक टकराए
शिमला. प्रदेश के ऊंचे इलाकों में सोमवार देर शाम से फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी के अनुसार, बर्फबारी के कारण हिमाचल में 5 नेशनल हाईवे समेत 223 सड़कें बंद हैं। सोमवार रात को शिमला में हल्की और कुफरी में ताजा हिमपात हुआ। पुलिस ने बर्फबारी में फंसे 70 लोगों को रेस्क्यू किया। कुफरी, छराबड़ा, लंबीधार और चीनी बंगला में सड़कों पर फंसे करीब 250 वाहनों को निकाला गया है।
बड़े ब्रांड्स बंद कर सकते हैं फ्रेंचाइजीस
शाहीन बाग के एक बड़े ब्रांड का शो रूम है। उसके एक कर्मचारी के मुताबिक, “सर्दियों में हर महीने करीब 15 लाख की सेल करते थे। इस बार स्टॉक बचा रह गया। अगले सीजन में इसे डिस्काउंट पर बेचना पड़ेगा। नुकसान की वजह से कई लोगों की नौकरी चली गई। गलत कानून का खामियाजा हिंदू-मुस्लिम सभी उठा रहे हैं। 1 महीने में फ्रेंचाइजीस ने करीब एक हजार कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया। कुछ ब्रांड तो यहां की फ्रेंचाइजीस ही बंद करने वाले हैं। प्रदर्शन लंबा चला तो दिक्कतें बढ़ जाएंगी।”
शाहीन बाग में कारोबारियों को बेहद नुकसान
नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। 15 दिसंबर से महिलाएं धरना दे रही हैं। युवा और बुजुर्ग भी साथ हैं। दुकानें और शो रूम बंद हैं। इनका किराया 40 हजार से 3 लाख रुपए तक है। कारोबारियों को काफी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद वे विरोध प्रदर्शन के साथ हैं।
बिजली निगम: पांच नये सबडिवीजन बनेंगे कुरुक्षेत्र सर्कल में
उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम में नये डिवीजन और सब डिवीजन की संख्या में बढ़ौतरी के साथ प्रदेश में नये कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारियों के पद सृचित करके इनकी तैनाती करने की तैयारी में है। इस योजना के तहत कुरुक्षेत्र में भी एक एक्सईएन और पांच एसडीओ स्तर के अधिकारियों की संख्या में वृद्धि होगी। वहीं बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र निपटारा करने में भी लाभ मिल सकेगा। हरियाणा सरकार की इस योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही कुरुक्षेत्र सर्कल के थानेसर,पिहोवा, शाहाबाद में कुल पांच नई सब डिवीजन वर्किंग में होगी। इस दिशा में कार्रवाई चल रही है। वहीं अभी तक कुरुक्षेत्र जिला के किरमिच क्षेत्र का सब आफिस और अभिमन्यु पुर (अमीन) का सब डिवीजन करनाल सर्कल में आता है, उसे अभी नई योजनानुसार इन्हें भी कुरुक्षेत्र सर्कल से जोड़ा जाना है।
रेलवे स्टेशन से अज्ञात युवक का शव बरामद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर दो पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। जीआरपी के एसआई कर्म सिंह ने बताया कि उक्त मृतक की आयु लगभग 55 साल है। मृतक का संग सांवला, हल्की सफेद दाढ़ी है। मृतक ने चैकदार रंग की कमीज के ऊपर कॉफी कलर का फुल बाजू का स्वेटर और नीचे फौजी रंग की पैंट डाली हुई है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
ट्यूबवेलों पर रखे 10 ट्रांसफार्मर किए चोरी
बाबैन। गांव बाबैन में खेतों में ट्यूबवेलों पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, जिससे किसानों में भारी रोष पनप रहा है। चोरों ने गत रात्रि गांव रामसरन माजरा में किसानों के ट्यूबवेलों पर रखे करीब 10 बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष पनप रहा है और किसानों ने पुलिस के समक्ष चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बिजली निगम के एसडीओ वेद प्रकाश ने बाबैन थाना में ट्रांसफार्मर चोरी की शिकायत दी है। किसानों का कहना है कि इन चोरी की वारदातों के कारण उन्हें आर्थिक एंव फसलीय नुकसान न उठाना पड़ रहा है। बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी होने से उन पर दोहरी मार पड़ रही है। गांव रामसरन माजरा के किसान डिंपल सैनी, ओमप्रकाश, अशोक कुमार सहित अनेक किसानों का कहना है कि एक तो ट्रांसफार्मर चोरी होने के कारण वे समय पर अपनी फसल को पानी नहीं दे सकते, दूसरा नया बिजली का ट्रांसफार्मर लेने के लिए उन्हें बिजली विभाग को भी पैसे जमा करवाने पड़ते है।
जिम ट्रेनर का अपहरण कर मारी गोलियां
कुरुक्षेत्र। शहर के एक जिम ट्रेनर को कार में जबरन डालकर उसे खेतों की तरफ ले जाया गया, जहां एक गन्ने के खेत के समीप उतारकर उसके ऊपर फायरिंग की गयी। फायरिंग की घटना में एक गोली युवक के बाजू तो एक कमर में लगी जिससे वह बेहोश हो गिर गया। बताया गया है कि आरोपी उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया है। इधर पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
घर-घर मिल रहे पीलिया के मरीज, आंकड़ा पहुंचा 41 पार
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लापरवाही का खामियाजा सेक्टरवासियों को इस कदर भुगतना पड़ रहा है कि पीलिया की चपेट में आने वाले मरीजों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पीलिया से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 41 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 10 नये मरीजों की पुष्टि की है। मरीजों की संख्या बढ़ती देख एचएसवीपी और स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं शनिवार को गांव रामपुरा क नजदीक स्थित ट्यूवैल नंबर-1 के पर पेयजल की मुख्य पाइप में लीकेज मिली है। वहीं बाजीगर डेरा में तीन लीकेज पाई गई, जिससे तत्काल दुरुस्त कराया गया। बढ़ते मामलों को देख एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता एसके ननवानी और स्वास्थ्य सेवाएं के उप निदेशक डा. कृष्ण कुमार ने सेक्टर-3 में पहुंच स्थिति का जायजा लिया और उचित व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग
हज जाने के लिए अब यात्रियों को स्पेशल सेशन के तहत ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए ट्रेनर्स नियुक्त करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हाजियों को यात्रा के दौरान सहायता करने के लिए खादीम-उल-हुज्जाज (ट्रेनर्स) बनने के लिए 22 फरवरी 2020 तक आवेदन करना होगा।
ट्रेनर का होगा पहले चयन
हरियाणा राज्य हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी इंडिया की ओर से वर्ष 2020 के लिए ट्रेनिंग के लिए ऐसे व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिन्होंने पिछले 5 वर्षों में हज किया हो और अंग्रेजी, उर्दू, अरबी, हिंदी व स्थानीय भाषाओं के ज्ञान के साथ-साथ कंप्यूटर की जानकारी रखता हो। ये ट्रेनर्स अपनी ट्रेनिंग करके हरियाणा से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा का सामना होने पर आत्मरक्षा भी सिखाएंगे।
देश की संस्कृति की रक्षा करने के लिए भगवाकरण जरूरी
देश की संस्कृति की रक्षा करने के लिए भगवाकरण बहुत जरूरी है। विपक्ष का आरोप होता है कि भाजपा देश को भगवा करने में लगी हुई है। हम भगवा करने के लिए ही कार्य कर रहे हैं। यह कहना है शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का। वे सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के शुभारंभ के अवसर आदि बद्री में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूरे विश्व की 50 सभ्यताओं में से केवल एक मात्र हिंदू सभ्यता ही भगवाकरण के कारण बची है। पूरे देश में भगवान का सम्मान त्याग और तप के कारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को सरस्वती के बारे में जानकारी देना बहुत जरूरी है। सरस्वती नदी हमारे देश की प्राचीन धरोहर है, जिसके किनारे सभी वेदों और महापुराणाें की रचना की गई है।
जाट आंदोलन: आगजनी के मामले में पेशी में आए आरोपियों में झगड़ा
जाट आंदोलन के दौरान पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर तोड़फोड़ और आगजनी मामले में सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद पेशी पर आया आरोपी राजेश, जब कोर्ट रूम से बाहर निकला तो चंडीगढ़ नंबर की कार में सवार कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पहले राजेश से झगड़ा किया और फिर उसके सिर पर पत्थर दे मारा। सिर फटने से राजेश लहूलुहान हो गया।
कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों के भिड़ने की सूचना मिलते ही वहां भारी पुलिस बल आ पहुंचा। लेकिन उससे पहले ही आरोपी हमलावर अपनी चंडीगढ़ नंबर (सीएच01बीजी-8146) को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वारदात से कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और वकील भी हैरत में पड़े रहे। सेक्टर-7 चौकी पुलिस ने आरोपी हमलावरों की कार को कब्जे में लेने सहित घायल राजेश को सिविल अस्पताल-6 पहुंचाया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी पुलिस के पास आ पहुंचे।
सीएए के विरोध में महिलाएं धरने पर बैठीं
उत्तराखंड में हल्द्वानी के बाद अब राजधानी देहरादून में दिल्ली के शाहीनबाग की तर्ज पर सीएए के विरोध में धरना चल रहा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने महिलाओं के साथ प्रदर्शन शुरू किया।
सोमवार को मुस्लिम समुदाय के लोग परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने में काफी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने भी धरने को समर्थन दिया।
प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, दोनों की नाक काट दी
अवैध संबंधों के चक्कर में परिवार की इज्जत ख़राब कर रही महिला और उसके प्रेमी को ग्रामीणों ने तालिबानी सजा दी। परिवार ने जब प्रेमी के साथ महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो उसकी जमकर पिटाई की ओर रस्सी से बांध दिया। पहले विवाहिता को सजा दी गई। उसकी नाक काट ली और फिर उसके प्रेमी का भी यही अंजाम किया।
मामला अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित खंड पिपरा गांव का है। गंभीर हालत में विवाहिता और उसके प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग सियासत का अखाड़ा बन गया है। मंगलवार को भी इस मसले पर दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने सीधे शब्दों में कह दिया कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो हम एक घंटे में शाहीन बाग खाली करा देंगे।
जब प्रवेश वर्मा से पूछा गया कि पिछले दिनों मनीष सिसोदिया और केजरीवाल ने शाहीन बाग के समर्थन में होने की बात की थी। इस पर आपका क्या कहना है... तब प्रवेश वर्मा ने कहा कि देखिए केजरीवाल और सिसोदिया कहते हैं कि वो लोग शाहीन बाग के साथ हैं और दिल्ली की जनता ये जानती है कि कुछ साल पहले जैसी आग कश्मीर में लगी थी, जो कश्मीरी पंडितों की बहन बेटियों के साथ हुआ वो यहां भी हो सकता है। वो आग यूपी में लगती रही, हैदराबाद और केरल में लगती रही आज वो आग दिल्ली के कोने में लग गई है।
राहुल ने एक बार फिर भारत को बताया 'रेप कैपिटल'
कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को जयपुर में 'युवा आक्रोश रैली' को संबोधित किया। यहां के रामनिवास बाग में आयोजित रैली में राहुल ने आर्थिक संकट और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।
रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन पिछले साल एक करोड़ युवाओं ने अपनी नौकरियों को खो दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं सीएए, एनआरसी की बात करते हैं लेकिन बेरोजगारी का सबसे बड़ा मुद्दा है, पर पीएम इस पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।
CAA से मेरा घर बंट जाएगा
नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए को लेकर विरोध-प्रदर्शन की तर्ज पर मुंबई में भी महिलाएं आगे आई हैं। यहां 'मुंबई बाग' नाम से प्रदर्शन किया जा रहा है। बॉलीवुड सितारे भी सीएए-एनआरसी को लेकर खुलकर सामने आए हैं। कुछ सितारे विरोध में हैं तो कुछ समर्थन कर रहे हैं। अब अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इस पर अपनी राय रखी है।
तीन जंग हार चुके पाक को हराने में हमें 10 दिन भी नहीं लगेंगे: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल कैडेट कॉर्प्स की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व में हमारे देश की पहचान, युवा देश के रूप में है। देश के 65 प्रतिशत से ज्यादा लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। देश युवा है, इसका हमें गर्व है लेकिन देश की सोच युवा हो, ये हमारा दायित्व होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का युवा देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है और इसलिए उसने तय किया है कि अब टाला नहीं जाएगा, अब टकराया जाएगा, निपटा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस स्थिति को मेरे आज का युवा भारत, मेरे भारत का युवा, स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। वो छटपटा रहा है कि स्वतंत्रता के इतने साल हो गए, चीजें कब तक ऐसे ही चलती रहेंगी? कब तक हम पुरानी कमजोरियां को पकड़कर बैठे रहेंगे।
युवती ने एकतरफा प्रेम में युवक पर तेजाब फेंका
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार देर रात हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। अभी तक महिलाओं और युवतियों पर एसिड अटैक के मामले सुने थे यहां एक युवती ने युवक पर तेजाब उड़ेल दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मौरावा थाना क्षेत्र गोहनामऊ गांव में एक युवती ने डेयरी संचालक रोहित (25) पुत्र महादेव यादव पर तेजाब उड़ेल दिया। इस घटना को युवती ने पूरे योजनाबद्ध तरीके से उस समय अंजाम दिया जब युवक डेयरी पर साफ सफाई कर रहा था।
अक्षय के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया
निर्भया मामले में मौत की सजा पाने वाले मुकेश कुमार सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला कल(29 जनवरी) तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। इसके साथ ही अदालत ने मुकेश के वकीलों द्वारा की जा रही दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग को भी खारिज कर दिया है। मुकेश ने दया याचिका खारिज होने को चुनौती दी है। जस्टिस आर भानुमति, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ के समक्ष मुकेश की वकील अंजना प्रकाश, रिबेका जॉन और वृंदा ग्रोवर ने तिहाड़ प्रशासन पर बड़े आरोप लगाए। मुकेश का आरोप है कि तिहाड़ में उसका यौन शोषण हुआ और उसे निर्भया केस के अन्य आरोपी अक्षय के साथ सबके सामने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा गया।
शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्ता
शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन के कथित सह समन्वयक और जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शरजील को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने मंगलवार की सुबह शरजील की तलाश में उसके घर पर छापा मारा था। जहां से पुलिस ने शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम को हिरासत में लिया था।
सोमवार, 27 जनवरी 2020
बीकानेर: पति ने तीन बार तलाक बोल छोड़ा
बीकानेर. शहर में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। जिसमें पति ने तीन बार तलाक बोलकर पत्नि को छोड़ दिया। पीड़ित शहनाज बानो ने पति के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपाेर्ट में बताया गया है कि उसकी शादी 18 फरवरी 2007 काे चूंगी चाैकी स्थित मुस्तफा मस्जिद निवासी माेहम्मद आशिक के साथ हुई थी।
शादी के बाद ससुरालवाले उसे तंग-परेशान करने लगे। इस दौरान उसके तीन बच्चे भी हो गए। पति से अनबन रहने के कारण छह माह पूर्व साजिश रचकर उसे अलग किराए का मकान दिलाया गया। पांच जनवरी को वह फड़बाजार में मोहल्ला गैरसरियान निवासी अपने मामा अब्दुल अजीज के घर गई थी। इस दौरान पति वहां पहुंचा और तीन बार तलाक बोला। उसके इस आपराधिक कृत्य में जैठ साजिद राठौड़, जैठानी साबिया व हुरमत ने भी साथ दिया है।
चुरू: अनाज कारोबारी को हथियार दिखाकर लाखों लुटे, तीन बदमाश गिरफ्तार
चुरू. जिले में 30 दिसंबर की रात को एक अनाज व्यापारी के साथ हुई नकद लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए सरदार शहर थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में तीन लुटेरों और उनके साथी दो बालअपचारियों को धरदबोचा। बुधवार को पुलिस ने लूटी गई रकम 8 लाख रूपए व वारदात में प्रयुक्त तीन अवैध देशी कट्टे व जिंदा कारतूस बरामद कर लिए है।चुरू एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इस्लाम खां उर्फ डिके पुत्र इकबाल खां (26) पिथीसर, चूरू तथा फारूख उर्फ मिठु पुत्र भंवरू खां (19) और ओम प्रकाश पुत्र श्री लालचन्द जाट (25) जसरासर, चुरू के रहने वाले है।
आत्महत्या की सुसाइड नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार
सीकर. जिले के राधाकिशनपुरा में किराए का मकान लेकर रह रहे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने पहले सुसाइड नोट लिखा और फिर कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। असफल रहने पर उसने पलंग की निवार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में पत्नी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उद्योग नगर थाने के हैडकांस्टेबल विद्याधर ने बताया कि झुंझुनूं जिले का डुमाेली निवासी दीपक गुर्जर राधाकिशनपुरा में किराए का मकान लेकर रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी सीमा और बहन भी रहती थी।
पुष्कर: नागा साधु काे देखकर विदेशी पर्यटक ने भी कपड़े उतारे
पुष्कर. कस्बे में एक नागा साधु को देखकर पुष्कर घूमने आए आयरलैंड के पर्यटक ने कपड़े उतार लिए। उसने शरीर पर राख की जगह बालू मिट्टी का लेप कर निर्वस्त्र हो गया। इतना ही नहीं वह नग्न अवस्था में सड़कों पर घूमता रहा। पर्यटक को निर्वस्त्र घूमते देख लोग सकते में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे काबू में किया और कपड़े पहनाए।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पर्यटक के किसी प्रकार के नशीले पदार्थ के सेवन की संभावना से इनकार किया है। बुधवार रात करीब 8 बजे आयरलैंड निवासी एडम नामक पर्यटक नजदीकी ग्राम गनाहेड़ा से निर्वस्त्र अवस्था में पुष्कर की ओर आ रहा था। उसके पूरे शरीर पर बालू मिट्टी लगी थी। लोगों के आपत्ति करने पर वह भड़क गया और उलझ गया। वह सड़क पर आगे-आगे चलता रहा, भीड़ उसके पीछे चलती रही। सूचना मिलते ही पुलिस ने सांड बाबा मंदिर के पास पहुंच कर पर्यटक को दबोचा।
अलवर: मस्जिद में इमाम ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
तिजारा (अलवर). थाना क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद के इमाम पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई ने मामला दर्ज कराया कि उसके गांव की मस्जिद में सद्दाम नाम का व्यक्ति इमाम के कार्य के साथ बच्चों को पढ़ाई भी कराता है।
सद्दाम के लिए गांव के हर घर से बारी-बारी पर खाना भेजा जाता है। गत 14 जनवरी को पीड़िता के घर से इमाम सद्दाम का खाना भेजने का नंबर था। पीड़िता को उसके भाई ने रात करीब 8 बजे मस्जिद में खाना देने भेज दिया। उसकी नाबालिग बहन सद्दाम को खाने का टिफिन देकर आने लगी तो सद्दाम ने हाथ पकड़कर उसे जबरन मस्जिद के कमरे में खींच लिया। मस्जिद के भीतर ही कमरे में उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। उसे कहा कि किसी को बताया तो जान से मार देगा।
राजस्थान: हाईकोर्ट को मिलेंगे सात नए न्यायाधीश
जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट को शीघ्र ही 7 नए न्यायाधीश मिलेंगे। 29 न्यायाधीशों की कमी और साढ़े चार लाख से अधिक लम्बित मामलों वाले इस हाईकोर्ट को नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायिक अधिकारियों के कोटे से छह व वकील कोटे से एक वकील की राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की केन्द्र सरकार से सिफारिश की है। इनमें से दो न्यायिक अधिकारी देवेन्द्र कच्छवाह व रामेश्वर व्यास तथा वकील कोटे के मनीष सिसोदिया जोधपुर के है।
देश में सर्वश्रेष्ठ टूरिस्ट हॉस्टल बना जोधपुर का मुस्टैश
जोधपुर. जाेधपुर के मुस्टैश हॉस्टल काे देश का सर्वश्रेष्ठ हॉस्टल का पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पोर्टल हॉस्टल वर्ल्ड डॉट काॅम ने दिया है। अमेरिका में आयोजित 18वें हॉस्टल पुरस्कार समारोह में करीब 12 अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार बांटे गए। इनमें कंट्री कैटेगरी में जोधपुर की मुस्टैश हॉस्टल चेन काे भारत का बेस्ट हॉस्टल चुना गया।
जयपुर से जैसलमेर घूमने आए पर्यटकों की कार पलटी
जोधपुर. जयपुर से जैसलमेर घूमने आए पर्यटकों की कार शनिवार दोपहर सम-घोटारू रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार जयपुर से आए पांच पर्यटक आज दोपहर अपनी कार में सम से घोटारू होते हुए लोंगेवाला जा रहे थे। इस दौरान घोटारू से थोड़ा पहले सुनसान रोड पर तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क से उतर कर कई बार पलट कर थमी। कार में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। वहां से निकलने वाले अन्य वाहन चालकों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब तक उसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए जैसलमेर पहुंचाया गया।
किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह चौथे दिन भी जारी
दौसा। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे के लिए अवाप्त की गई भूमि का बाजार दर से मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलित किसानों का जमीन समाधि सत्याग्रह रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जमीन सत्याग्रह कर रहे 101 किसानों व ग्रामीणों के साथ सत्याग्रह स्थल पर ही समाधि पर ही मनाएंगे गणतंत्र दिवस मनाया।
सांसद ने वहीं झंडारोहण किया। बीती रात भी चार डिग्री के तापमान में किसान अपने नेताओं के साथ खुले में रहे। इससे पहले शनिवार को सांसद किरोड़ीलाल, किसान संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक हिम्मतसिंह पाडली के नेतृत्व में हजारों किसानों ने समाधि स्थल से निर्माण कंपनी के बेस कैंप पहुंचकर विरोध जताया था। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर कंपनी का प्लांट बंद करा दिया। इस बीच किसानों व पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई।
विधायक अमीन खान बोले एक और विभाजन होगा
जयपुर। राज्य विधानसभा में शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया है। प्रस्ताव पर हुई बहस में पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वहीं इस बहस में शामिल कांग्रेसी विधायक अमीन खान ने अगर ऐसी हरकतें नहीं रुकीं तो देश का एक और विभाजन होगा। खान ने कहा कि हम यहीं इसी धरती पर पैदा हुए हैं और यहीं के रहने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि पंजाब-केरल के बाद राजस्थान में भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया है। शनिवार को विधानसभा में 3 घंटे की बहस के बाद कांग्रेस सरकार सीएए के खिलाफ संकल्प प्रस्ताव पास कराने में सफल रही।
भारत में रहता तो यह पुरस्कार नहीं जीत पाता
जयपुर. अर्थशास्त्र का नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी रविवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंचे। अभिजीत ने कहा कि अगर वे भारत में होते तो नोबेल पुरस्कार हासिल नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि भारत में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर सपोर्ट सिस्टम न होने की वजह से बहुत सारी कोशिशें कामयाब नहीं हो पाती हैं।
भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री बनर्जी ने कहा, "मैं भारत में रहता तो नोबेल पुरस्कार नहीं जीत पाता। इसका मतलब यह नहीं है कि देश में अच्छी प्रतिभाएं नहीं हैं, लेकिन एक व्यवस्थित सिस्टम का होना भी जरूरी है। अकेले व्यक्ति के लिए यह उपलब्धि हासिल करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला, उसमें दूसरे लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान है।"
विवाद के बाद एबीवीपी के नेताओं ने छात्रों को बेल्ट से पीटा
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (जीजीसीयू) के छात्रसंघ चुनाव में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर नामांकन के दौरान गुरुवार को बाहरी नेताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। दो गुटों में हुए विवाद के बाद एबीवीपी के नेताओं ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर बेल्ट से पीटा। इस दौरान वीडियो बना रहे छात्रों को मोबाइल तोड़ दिया। इस मारपीट में चार छात्र घायल हुए हैं। गुस्साए छात्रों ने एफआईआर की मांग को लेकर करीब 5 घंटे तक कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन किया, इसके बावजूद विवि प्रशासन ने मामला नहीं दर्ज कराया।
हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने वकीलों पर दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश
बिलासपुर. दुर्ग न्यायालय परिसर से फैमिली कोर्ट शिफ्टिंग विवाद के चलते वकील और न्यायाधीश आमने-सामने हो गए हैं। हड़ताली वकीलों का जजों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना भारी पड़ता नजर आ रहा है। दुर्ग जिला न्यायाधीश गोविंद मिश्रा के पत्र काे संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को बिलासपुर हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए राज्य शासन को निर्देश दिया गया है। साथ ही चीफ जस्टिस ने कहा है कि दुर्ग मजिस्ट्रेट आरोपी वकीलों को जमानत नहीं दे सकेंगे। जमानत मामलों की सुनवाई चीफ जस्टिस की बेंच में होगी।
चोरी की प्लानिंग से लेकर कॉपर ठिकाने लगाने तक में शामिल
पुलिस ने गुरुवार को चोरी की साजिश में शामिल आरक्षक श्याम कुमार सिंह की लिखापढ़ी के बाद गिरफ्तारी ले ली है। आरक्षक ने पूछताछ में बताया है कि हवलदार परमानंद और उसे ट्रक को ठिकाने तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। दोनों ने घटना वाले दिन अपने सामने ट्रक में कॉपर वायर के बंडल को ट्रक में लोड कराया था। चोरी की प्लानिंग से लेकर कॉपर को ठिकाने तक पहुंचाने में दोनों भी शामिल थे। दोनों की भूमिका की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरक्षक को पकड़ लिया।
ट्रक को एस्कार्ट कर बार्डर पार कराने वाला सीआईएसएफ का कांस्टेबल गिरफ्तार
भिलाई. छत्तीसगढ़ स्थित भिलाई स्टील प्लांट के टीपीएल यार्ड से साढ़े 64 लाख के कॉपर केबल बंडल चोरी मामले में भट्टी थाना पुलिस ने गुरुवार को सीआईएसएफ के एक और कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में फोर्स के चार कांस्टेबल सहित पेटी कांट्रेक्टर राकेश सिंह और दलाल दीपक गुप्ता गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि तीन लोग अब भी पकड़ से बाहर है। जिसमें दो व्यापारी और फोर्स का एक हेड कांस्टेबल शामिल है। कॉपर को ठिकाने लगाने के बाद दोनों आरोपी जवान छुट्टी लेकर भाग गए थे।
मंत्री अकबर की चुनावी सभा में घुसा सांड
कवर्धा. जिले के ग्राम पंचायत छांटा में शनिवार की शाम छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मो. अकबर की चुनावी सभा में एक सांड घुस आया। भगदड़ में 3 बच्चों समेत 13 महिलाएं घायल हो गई है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। हालांकि, किसी को गंभीर चोंट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक यहां जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक- 9 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए कैबिनेट मंत्री मो. अकबर पहुंचे थे। इसी चुनावी सभा में यह हादसा हुआ।
राशन दुकानों की भी मिलीभगत की आशंका, वर्ष 2012 से चल रहा है खेल
अधिकारियों के मुताबिक, कई दिनों से ऐसी हेराफेरी करने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि ये सारा खेल वर्ष 2012 से चल रहा है। आदिवासी इलाकों में चावल कम बांटा जाता था। इसमें दुकानदारों की भी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। जिन दुकानों में चावल बंटने थे, उनमें से दो दुकानें स्वंसहायता समूह की महिलाएं चलाती हैं, जबकि एक राशन दुकान विभाग चला रहा है। इसको लेकर अब प्रशासन की ओर से इन दुकानों और वितरण को लेकर जांच की जाएगी।
कवर्धा: गरीबों के चावल चोरी
कवर्धा. छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत जिस चावल को आदिवासियों को बांटा जाना था, उनकी बड़े पैमाने पर चोरी और हेराफेरी की जा रही है। कवर्धा जिला प्रशासन ने रविवार देर रात चोरी की इस साजिश का भंडाफोड़ करते हुए 27 टन चावल बरामद किया है। इन चावलों को वेयर हाउस से निकालकर ट्रकों के जरिए दूसरी जगह भेजा जा रहा था। टीम ने पुलिस की मदद से पीछा कर तीन ट्रकों को पकड़ लिया, जबकि एक चालक 60 क्विंटल चावल लेकर भाग निकला।
भोपाल: हजारों होमगार्ड का भोपाल में धरना प्रदर्शन
भोपाल. मध्यप्रदेश के होमगार्ड जवानों ने सोमवार को भोपाल में विभागीय मुख्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि होमगार्ड जवान के साथ कब तक 'स्वयंसेवी' शब्द जुड़ा रहेगा। अब हमें पुलिस जैसी नियमित नौकरी चाहिए। पुलिस की तरह वेतन दिया जाए। पूरे 12 महीने की नौकरी हो और नियमितिकरण किया जाए।
होमगार्ड ने कहा कि हमारा हर तीन साल में पुलिस वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच कराना बंद किया जाए। अगर सरकार ने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो होमगार्डों का आंदोलन और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी मांग को लेकर होमगार्ड मुख्यालय परिसर में प्रदेश भर से आए होमगार्ड के हजारों जवान पहुंच गए हैं। अब तक उनसे मिलने और बातचीत के लिए कोई अफसर या सरकार का प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए करीब 2700 होमगार्ड पहुंचे हैं। जवानों ने मांगे नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है।
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सीएए के खिलाफ हिंसा की साजिश रची
उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने सीएए को लेकर हुई हिंसा के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और बाबरी एक्शन कमेटी को जिम्मेदार ठहराया। रजा ने कहा, ‘‘ लॉ बोर्ड के लोगों की दाल भाजपा सरकार में नहीं गल रही है, इसलिए इन लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसा की साजिश रची।’’
सिमी की सोच को सक्रिय कर रहा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
रजा ने कहा, यह लोग लगातार माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का असली चेहरा सामने आ गया है। कोई मुसलमान इनके झांसे में नहीं आएगा। मंत्री ने कहा, अयोध्या मुद्दे पर पहले यह लोग कह रहे थे कि हमें सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर होगा, लेकिन फैसला आने के बाद यह बदल गए। ऐसे लोग दोहरे चरित्र के हैं। ये लोग सिमी की सोच को फिर से सक्रिय कर रहे हैं।
भाजपा महासचिव ने कहा- कांग्रेस नेताओं ने पत्थरबाजी की योजना बनाई
भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने शनिवार को कहा, नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर देश भर में हुए विरोध-प्रदर्शन में पत्थरबाजी की योजना कांग्रेस नेताओं ने बनाई थी। उन्होंने जम्मू में हुए सेमिनार में यह बात कही। राव ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1922 में चौरी-चौरा में हुई हिंसा के बाद असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था। लेकिन कांग्रेस ने नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा और पत्थरबाजी की एक बार भी आलोचना नहीं की, उलटे उसके नेताओं ने हिंसा भड़काने का काम किया। उन्होंने आगे कहा, संसद से पास हुए बिल पर केवल सुप्रीम कोर्ट ही अंतिम निर्णय दे सकती है।
राज्यपाल ने इतिहासकार इरफान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था
29 दिसंबर को कन्नूर विश्वविद्यालय में भारतीय इतिहास कांग्रेस के सत्र के दौरान राज्यपाल ने सीएए के समर्थन में बयान दिया था। जब वे बोल रहे थे, तभी लेफ्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। खान ने कहा था कि इतिहास कांग्रेस ने राज्य सरकार से कई सिफारिशें की हैं, जिसमें केंद्र के साथ सहयोग नहीं करना भी शामिल है। इस तरह की सिफारिशें पूरी तरह से अवैध हैं और अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद इतिहासकार इरफान हबीब ने उन्हें भाषण से रोकने के प्रयास किए। राज्यपाल खान ने आरोप लगाया कि हबीब ने उन्हें मारने की कोशिश की, लेकिन कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति गोपीनाथन रविंद्रन और मेरे बॉडीगार्ड ने उन्हें रोका। हालांकि, वे नहीं रुके और मुझे फिर मारने का प्रयास किया।”
कांग्रेस सीएए को लेकर गलत सूचनाएं दे रही: रविशंकर प्रसाद
केरल विधानसभा में सीएए निरस्त करने से जुड़ा प्रस्ताव पास होने के बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि नागरिकता पर कानून पारित करने का अधिकार केवल संसद को है। केरल विधानसभा समेत कोई भी विधानसभा ऐसा कानून पास नहीं कर सकती। कांग्रेस इस कानून को लेकर लोगों को गलत सूचनाएं दे रही है।
नागरिकता कानून के खिलाफ केरल विधानसभा के प्रस्ताव असंवैधानिक : राज्यपाल
केरल विधानसभा में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पास किए गए प्रस्ताव को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि केरल सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास नहीं कर सकता, क्योंकि नागरिकता का मसला केंद्र सरकार और संसद के अंतर्गत आता है। केरल 31 दिसंबर को सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया था। तब केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी कहा था कि किसी राज्य काे नागरिकता कानून निरस्त करने का अधिकार नहीं है।
राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा कि सीएए को रद्द किए जाने में राज्य की कोई भूमिका नहीं है। क्योंकि नागरिकता केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती है। फिर ये लोग ऐसी चीजें क्यों कर रहे हैं, जिसका केरल से कोई मतलब ही न हो। केरल में कोई भी अवैध अप्रवासी नहीं है।
मुफ्त योजनाएं लोगों को निकम्मा बना रही हैं
सुखदेव विहार कॉलोनी: यहां मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के लोग ज्यादा हैं। राजीव गुप्ता रिटायर्ड सरकारी अफसर हैं। केजरीवाल सरकार के कामकाज पर बात होती है। वे कहते हैं, “मैं फ्री स्कीम्स के सख्त खिलाफ हूं। ये लोगों को सशक्त नहीं बल्कि निशक्त और निकम्मा बना रही हैं। सरकार की जेब से कुछ नहीं जाता। ये तो टैक्सपेयर्स का पैसा उड़ा रही है। मेरा पानी का बिल हजारों रुपए कैसे आता है? मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर अतिक्रमण हो रहा है। सड़कें और फ्लायओवर अधूरे पड़े हैं। सरकार को उससे कोई लेना-देना नहीं।”
फ्री स्कीम्स नहीं, शिक्षा-रोजगार दीजिए
पेशे से इंजीनियर विक्रम कहते हैं, “दिल्ली सरकार की योजनाएं सिर्फ एक खास तबके के लिए हैं। और इनसे वो कभी मजबूत नहीं सकेगा। बेहतर होता अगर सरकार मुफ्त योजनाओं की बजाए उन्हें रोजगार और बेहतर शिक्षा मुहैया कराती।” कॉलोनी का गार्डन। यहां कुछ महिलाएं गुनगुनी धूप के बीच चर्चा में मशगूल हैं। इनमें से एक मंजू सिंह कहती हैं, “हमें मुफ्त कुछ नहीं चाहिए। सरकार पैसा लेकर बेहतर सुविधाएं दे। टैक्सपेयर्स का पैसा इस तरह क्यों बर्बाद किया जा रहा है।”
कपिल मिश्रा ने नोटिस में कहा- मैं गलत नहीं हूं
कपिल मिश्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया था- आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शाहीन बाग जैसे मिनी पाकिस्तान खड़े किए हैं। जवाब में 8 फरवरी को हिंदुस्तान खड़ा होगा। चुनाव आयाेग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और उन्हें गुरुवार को नाेटिस भेजा था। आयाेग के निर्देश पर ट्विटर ने मिश्रा के ट्वीट काे भारत में हटा दिया। कपिल मिश्रा ने चुनाव आयोग के नोटिस के जवाब में भी गलत न होने की दलील दी थी।
बता दें उम्मीदवार मिश्रा अरविंद केजरीवाल मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों को लेकर 8 फरवरी को मतदान किया जाएगा जबकि 11 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।
भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर 48 घंटे का बैन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर शनिवार को चुनाव आयोग ने प्रचार करने को लेकर 48 घंटे का बैन लगाया है, जो कि शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों मिश्रा ने ट्वीट किया था कि 8 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दिल्ली की सड़कों पर मुकाबला होगा। इस पर कांग्रेस और आप की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने उम्मीदवार मिश्रा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
इसके बाद दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने मॉडल टाउन थाना में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 में कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर नंबर 78/20 दर्ज की है, जिसमें तीन साल की जेल, जुर्माना या दोनों एक साथ दिया जा सकता है।
ब्राजील: बाढ़ और भूस्खलन से 30 की मौत
दक्षिणपूर्वी ब्राजील में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 30 की मौत हो गई। वहीं, 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटे सिविल डिफेंस टीम के मुताबिक, मिनास गैरेस राज्य में भारी बारिश के बाद साढ़े तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
शुरुआत में मरने वालों की संख्या 11 थी। लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़ गया। ज्यादातर मौतें राजधानी बेलो हॉरिजोंटे में हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस शहर में शुक्रवार को पिछले 110 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। यहां बीते 24 घंटे में 171.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भूस्खलन से कई मकान गिर गए। इसमें दबने से भी कई लोगों की जान गई।
'सीएए के खिलाफ राज्यों का प्रस्ताव महज उनके बयान'
थरूर ने कहा कि बहुत से ऐसे नियम-कानून हैं जिसे केंद्र लागू करना चाहे तो उन्हें राज्य सरकार की मदद की जरूरत होती है। लेकिन, जहां तक सीएए की बात है वो सिर्फ केंद्र सरकार के हाथ में है। राज्य सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती। कुछ राज्यों में सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास किए हैं। मेरे खयाल से ये प्रस्ताव महज राजनीतिक बयान हैं, जो केंद्र सरकार को दिखाना चाहते हैं कि हम इससे सहमत नहीं हैं। सीएए को लागू करने में राज्य सरकारों का कोई रोल नहीं। सीएए पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट को ही रोक सकता है।
धर्म के आधार पर नागरिकता देना गलत: शशि थरूर
शशि थरूर ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मजहब के हिसाब से नागरिकता देना पाकिस्तान की सोच है। महात्मा गांधी की नहीं। सीएए जिन्ना की सोच की तरफ बढ़ने का पहला कदम है। इसके बाद एनआरसी और एनपीआर इसे और आगे बढ़ा रहा है।
थरूर ने आगे कहा कि हमारा देश सभी मजहबों का देश है। अगर आप किसी मजहब के नहीं हो तो भी ये आपका देश है। मैं ये नहीं कहूंगा कि जिन्ना जीत गया है। लेकिन हम उसी तरफ जा रहे हैं। क्योंकि ये कानून जिन्ना का लॉजिक था। जो कहता था कि धर्म देश का आधार होना चाहिए। गांधी जी ने कहा था कि मेरे देश में सभी धर्म बराबर हैं और रहेंगे। सीएए लागू करने से देश पर फर्क तो पड़ा है। तभी इतना विरोध हो रहा है।
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार झूठों की फेहरिस्त में नंबर वन है
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बाबरपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि बाबरपुर में ईवीएम का बटन इतने गुस्से के साथ दबाना कि करंट शाहीन बाग के अंदर लगे।
शाह ने कहा- देशभर में कई सर्वे किए गए हैं। एक सरकार शुद्ध पानी तो दूसरी का सड़क निर्माण में पहला नंबर है। कुछ सरकारें विद्युतीकरण में एक नंबर पोजिशन पर हैं। केजीरवाल सरकार कहीं नहीं है। हां, वह झूठ बोलने वालों की लिस्ट में टॉप पर है।
सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस समारोह
नई दिल्ली : राजधानी में कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। आतंकी खतरे के मद्देनजर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने रक्षा मंत्रलय के निर्देश पर एक माह पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाकर्मी राजपथ के अलावा पूरी दिल्ली में तैनात किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर थी। सीसीटीवी कैमरे यानी तीसरी आंखों से भी हर शख्स पर नजर रखी जा रही थी। जमीन से आसमान तक सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों का करा पहरा था। किसी भी हालात से निपटने के लिए समारोह में दिल्ली पुलिस समेत पैरा मिलिट्री के 40 हजार जवान तैनात किए गए थे। हवाई हमला रोकने के लिए भी ऊंची इमारतों पर एंटी एयर क्राफ्ट गन से लैस सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
नेपाल में होगी ABVP की दो दिवसीय बैठक
गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अगली बैठक पड़ोसी मुल्क नेपाल में होगी। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अमृता कला वीथिका में दो दिवसीय बैठक के बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की टीम रविवार की शाम नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हो गई है। टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एस. सुबैय्या के नेतृत्व में दो दिन 27 और 28 जनवरी को काठमांडू में नेपाल के पदाधिकारियों के साथ एजेंडे और प्रस्तावों पर विस्तार से मंथन करेंगे। टीम 29 जनवरी को फिर गोरखपुर वापस आ जाएगी।
दारोगा ने दो दिन बंधक बनाकर पीटा
कानपुर। लापता पुत्र की तलाश के लिए गुहार लगाने सजेती थाने की कुआंखेड़ा पुलिस चौकी गए मजदूर को चौकी इंचार्ज ने बंधक बनाकर पीटा। आरोप है कि दो दिन चौकी में पीटने के साथ बेगारी भी कराई गई। इसके बाद दो हजार रुपये देने के बाद उसे छोड़ा गया।
तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर दो गुटों में चले ईंट-पत्थर
कानपुर। गोविंद नगर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर गुजैनी ए-ब्लाक में दो गुटों के बीच ईंट पत्थर चलने और बमबाजी से दहशत फैल गई। घरों से लोगों के बाहर आने से तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मौके से पांच वाहन कब्जे में लेकर एक किशोर को हिरासत में लिया है। वाहनों के आरटीओ पंजीकरण के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
भारतीय मुसलमानों की नागरिकता सौ फीसद सुरक्षित: नक़वी
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। भारतीय मुसलमानों की नागरिकता 100 फीसद सुरक्षित है। यह बात उन्होंने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शंकरपुर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकताओं की बैठक में कही।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...