मंगलवार, 28 जनवरी 2020

नागरिकता अधिनियम और एनआरसी खोखली बातें: गहलोत

जयपुर. राजधानी में मंगलवार को युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता अधिनियम ये लोग नागरिकता अधिनियम लेकर के आए हैं। किस प्रकार से ये एनआरसी की बात करते हैं, ये तमाम खोखली बातें हैं, इम्प्रेक्टिकल हैं। असम हमारे सामने उदाहरण है। ये लागू ही नहीं होने वाला है, उसके बावजूद भी युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए, देश का ध्यान डायवर्ट करने के लिए जानबूझकर के बातें करने लगे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes