सोमवार, 27 जनवरी 2020

ट्रक को एस्कार्ट कर बार्डर पार कराने वाला सीआईएसएफ का कांस्टेबल गिरफ्तार

भिलाई. छत्तीसगढ़ स्थित भिलाई स्टील प्लांट के टीपीएल यार्ड से साढ़े 64 लाख के कॉपर केबल बंडल चोरी मामले में भट्टी थाना पुलिस ने गुरुवार को सीआईएसएफ के एक और कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में फोर्स के चार कांस्टेबल सहित पेटी कांट्रेक्टर राकेश सिंह और दलाल दीपक गुप्ता गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि तीन लोग अब भी पकड़ से बाहर है। जिसमें दो व्यापारी और फोर्स का एक हेड कांस्टेबल शामिल है। कॉपर को ठिकाने लगाने के बाद दोनों आरोपी जवान छुट्टी लेकर भाग गए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES