सोमवार, 27 जनवरी 2020

भाजपा महासचिव ने कहा- कांग्रेस नेताओं ने पत्थरबाजी की योजना बनाई

भाजपा महासचिव मुरलीधर राव ने शनिवार को कहा, नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) को लेकर देश भर में हुए विरोध-प्रदर्शन में पत्थरबाजी की योजना कांग्रेस नेताओं ने बनाई थी। उन्होंने जम्मू में हुए सेमिनार में यह बात कही। राव ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1922 में चौरी-चौरा में हुई हिंसा के बाद असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था। लेकिन कांग्रेस ने नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा और पत्थरबाजी की एक बार भी आलोचना नहीं की, उलटे उसके नेताओं ने हिंसा भड़काने का काम किया। उन्होंने आगे कहा, संसद से पास हुए बिल पर केवल सुप्रीम कोर्ट ही अंतिम निर्णय दे सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES