नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की सोमवार को दिल्ली में हुई रैली पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय मंत्री की रिठाला में हुई रैली का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि देशद्रोहियों को गोली मार दो। अनुराग के बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। पार्टी ने कहा था कि एक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का यह बयान ध्रुवीकरण की कोशिश है। इसी को लेकर दिल्ली के निर्वाचन अधिकारी ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर से रिपोर्ट मांगी है। इस रैली के बाद जब अनुराग ठाकुर से नारे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने रिपोर्टरों को पूरा वीडियो देखकर दिल्ली की जनता का मूड भांपने की सलाह दी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें