सोमवार, 27 जनवरी 2020

भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर 48 घंटे का बैन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर शनिवार को चुनाव आयोग ने प्रचार करने को लेकर 48 घंटे का बैन लगाया है, जो कि शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा। दरअसल, पिछले दिनों मिश्रा ने ट्वीट किया था कि 8 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दिल्ली की सड़कों पर मुकाबला होगा। इस पर कांग्रेस और आप की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने उम्मीदवार मिश्रा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। 


इसके बाद दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने मॉडल टाउन थाना में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 में कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर नंबर 78/20 दर्ज की है, जिसमें तीन साल की जेल, जुर्माना या दोनों एक साथ दिया जा सकता है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes