सोमवार, 27 जनवरी 2020

ब्राजील: बाढ़ और भूस्खलन से 30 की मौत

दक्षिणपूर्वी ब्राजील में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 30 की मौत हो गई। वहीं, 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटे सिविल डिफेंस टीम के मुताबिक, मिनास गैरेस राज्य में भारी बारिश के बाद साढ़े तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।


शुरुआत में मरने वालों की संख्या 11 थी। लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़ गया। ज्यादातर मौतें राजधानी बेलो हॉरिजोंटे में हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस शहर में शुक्रवार को पिछले 110 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। यहां बीते 24 घंटे में 171.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भूस्खलन से कई मकान गिर गए। इसमें दबने से भी कई लोगों की जान गई। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...