सोमवार, 27 जनवरी 2020

विधायक अमीन खान बोले एक और विभाजन होगा

जयपुर। राज्य विधानसभा में शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया है। प्रस्ताव पर हुई बहस में पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वहीं इस बहस में शामिल कांग्रेसी विधायक अमीन खान ने अगर ऐसी हरकतें नहीं रुकीं तो देश का एक और विभाजन होगा। खान ने कहा कि हम यहीं इसी धरती पर पैदा हुए हैं और यहीं के रहने वाले हैं।


उल्लेखनीय है कि पंजाब-केरल के बाद राजस्थान में भी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया है। शनिवार को विधानसभा में 3 घंटे की बहस के बाद कांग्रेस सरकार सीएए के खिलाफ संकल्प प्रस्ताव पास कराने में सफल रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES