मंगलवार, 28 जनवरी 2020

देश की संस्कृति की रक्षा करने के लिए भगवाकरण जरूरी

देश की संस्कृति की रक्षा करने के लिए भगवाकरण बहुत जरूरी है। विपक्ष का आरोप होता है कि भाजपा देश को भगवा करने में लगी हुई है। हम भगवा करने के लिए ही कार्य कर रहे हैं। यह कहना है शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का। वे सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के शुभारंभ के अवसर आदि बद्री में बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि पूरे विश्व की 50 सभ्यताओं में से केवल एक मात्र हिंदू सभ्यता ही भगवाकरण के कारण बची है। पूरे देश में भगवान का सम्मान त्याग और तप के कारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को सरस्वती के बारे में जानकारी देना बहुत जरूरी है। सरस्वती नदी हमारे देश की प्राचीन धरोहर है, जिसके किनारे सभी वेदों और महापुराणाें की रचना की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...