मंगलवार, 28 जनवरी 2020

लादेन हैदराबाद से गिरफ्तार

अलवर. यहां जिले के बहरोड़ से फरार कुख्यात बदमाश विक्रम उर्फ लादेन को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। विक्रम पूर्व सरपंच जसराम की हत्या के साथ कई मामलों में फरार चल रहा था। जिसके साथ उस पर बहरोड़ डीएसपी अतुल साहू को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पपला गुर्जर भी लादेन की हत्या करने ही बहरोड़ आया था।


जानकारी अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र सोलंकी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विक्रम के बारे में सूचना मिलने पर टीम तुरंत तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची। जहां विक्रम को गिरफ्तार किया गया। अब आरोपी को बहरोड़ लाया जा रहा है। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES