सोमवार, 27 जनवरी 2020

हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने वकीलों पर दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश

बिलासपुर. दुर्ग न्यायालय परिसर से फैमिली कोर्ट शिफ्टिंग विवाद के चलते वकील और न्यायाधीश आमने-सामने हो गए हैं। हड़ताली वकीलों का जजों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना भारी पड़ता नजर आ रहा है। दुर्ग जिला न्यायाधीश गोविंद मिश्रा के पत्र काे संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को बिलासपुर हाईकोर्ट चीफ जस्टिस ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। इसके लिए राज्य शासन को निर्देश दिया गया है। साथ ही चीफ जस्टिस ने कहा है कि दुर्ग मजिस्ट्रेट आरोपी वकीलों को जमानत नहीं दे सकेंगे। जमानत मामलों की सुनवाई चीफ जस्टिस की बेंच में होगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES