सोमवार, 27 जनवरी 2020

तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर दो गुटों में चले ईंट-पत्थर

कानपुर। गोविंद नगर में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर गुजैनी ए-ब्लाक में दो गुटों के बीच ईंट पत्थर चलने और बमबाजी से दहशत फैल गई। घरों से लोगों के बाहर आने से तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मौके से पांच वाहन कब्जे में लेकर एक किशोर को हिरासत में लिया है। वाहनों के आरटीओ पंजीकरण के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...