मंगलवार, 28 जनवरी 2020

फिसलन से कुफरी में दो ट्रक टकराए

शिमला. प्रदेश के ऊंचे इलाकों में सोमवार देर शाम से फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी के अनुसार, बर्फबारी के कारण हिमाचल में 5 नेशनल हाईवे समेत 223 सड़कें बंद हैं। सोमवार रात को शिमला में हल्की और कुफरी में ताजा हिमपात हुआ। पुलिस ने बर्फबारी में फंसे 70 लोगों को रेस्क्यू किया। कुफरी, छराबड़ा, लंबीधार और चीनी बंगला में सड़कों पर फंसे करीब 250 वाहनों को निकाला गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES