गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

फ्रांस ने 3 पुलिस अफसरों की गोली मारकर हत्या

पैरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के उप-नगरीय क्षेत्र में 3 पुलिस अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब घरेलू हिंसा की एक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अपनी पत्नी के साथ घरेलू हिंसा करने वाले ने ही बंदूक से पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। एक पुलिस अफसर गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह घटना दक्षिण-पूर्व पेरिस सेंट जस्ट में हुई। घरेलू हिंसा में पहले इस सिरफिरे व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। जब अपनी जान बचाकर घर की छत पर पहुंच गई और पुलिस को सूचना दे दी। वह बंदूक लेकर खड़ा हो गया और पुलिस के पहुंचते ही गोली चलाने लगा। हमलावर व्यक्ति बाद में वहीं पास में अपनी कार में मृत मिला। फ़्रांस के गृह मंत्री ने बताया कि चौथे घायल पुलिस अफसर खतरे से बाहर है। 

विधायकों पर दर्ज केस हटवाने के लिए योगी सरकार कोर्ट में

 उत्तर प्रदेश सरकार ने 7 साल पहले मुजफ्फरनगर में हुए दंगे से जुड़े एक केस को वापस लेने के लिए बुधवार को ADJ कोर्ट में अर्जी लगाई। इस केस में BJP के 3 मौजूदा विधायक संगीत सोम, सुरेश राणा और कपिल देव के नाम भी शामिल हैं। इन पर 7 सितंबर 2013 में नगला मंदोर गांव में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। केस वापस लेने की अर्जी पर सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन, राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।

राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि उस वक्त समाजवादी पार्टी की सरकार थी। सपा सरकार ने राजनीतिक बदले के लिए भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों पर केस दर्ज कराया था। ये फर्जी मुकदमे थे।



प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन है। विपक्ष का डेलिगेशन राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहता था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बावजूद मार्च निकालने पर प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया।

 इससे पहले प्रियंका ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के असंतोष को आतंक के नजरिए से देखा जा रहा है। हम किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे हैं। कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्षी नेता आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। राष्ट्रपति भवन से 3 नेताओं को अपॉइंटमेंट मिला है। वे 2 करोड़ किसानों के साइन किए हुए ज्ञापनों को राष्ट्रपति को सौंपेंगे।

कांग्रेस के मार्च को पुलिस ने रोका

कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्षी नेता आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। राष्ट्रपति भवन से 3 नेताओं को अपॉइंटमेंट मिला है। वे 2 करोड़ किसानों के साइन किए हुए ज्ञापनों को राष्ट्रपति को सौंपेंगे। विपक्ष का डेलिगेशन राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहता था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

इसके बावजूद पार्टी नेताओं ने मार्च शुरू किया, जिसे थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने रोक दिया। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के असंतोष को आतंक के नजरिए से देखा जा रहा है। हम किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे हैं।

देश के नौ मुस्लिम संगठनों ने कहा- चीन की वैक्सीन में पोर्क जिलेटिन का इस्तेमाल हुआ

 कोरोना वैक्सीन में पोर्क जिलेटिन का विवाद बढ़ता जा रहा है। देश के नौ मुस्लिम संगठनों ने कहा है कि वे चीन में बनने वाली वैक्सीन नहीं लगवाएंगे। उन्होंने इस पर एक फतवा जारी किया है। दरअसल, चर्चा है कुछ वैक्सीन में पोर्क जिलेटिन, यानी सूअर की चर्बी का इस्तेमाल किया गया है। इस्लाम में पोर्क से बने किसी भी उत्पाद को हराम है।

ब्रिटेन में एक हफ्ते में कोरोना का दूसरा वैरिएंट मिला

 ब्रिटेन में एक हफ्ते में कोविड-19 के दूसरे और नए वैरिएंट का पता चला है। हेल्थ सेक्रेटरी मैट हैन्कॉक ने इसे बहुत फिक्र की बात बताया। हैन्कॉक के मुताबिक, नए वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। दोनों ही संक्रमित कुछ दिन पहले साउथ अफ्रीका से लौटे थे। मैट ने कहा- अब नई बातें सामने आ रही हैं। जो लोग कुछ हफ्तों में साउथ अफ्रीका से लौटे हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे क्वारैंटाइन हो जाएं और हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क करें।

कोरोना का डर! साल के 40 दिन विदेश में रहने वाले मोदी का 2020 देश में ही बीता

इस साल 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका जाना था। वहां बांग्लादेश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह होना था। इसी समारोह में मोदी को शामिल होना था, लेकिन मार्च में ही कोरोना के मामले देश में तेजी से सामने आने लगे। इसी वजह से उनका ये दौरा रद्द हो गया। बाद में बांग्लादेश की सरकार ने भी इस समारोह को रद्द कर दिया। इससे पहले मोदी का बेल्जियम दौरा भी रद्द हो गया था।

मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से ये पहला साल है, जब वो किसी विदेश दौरे पर नहीं गए। 2019 में मोदी साल के 35 दिन विदेश में थे, लेकिन इस बार साल के 365 दिन वो भारत में ही रहे। 

सरकार हमारी अनदेखी कर आग से खेल रही

 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन है। उन्होंने सरकार से बातचीत का प्रपोजल बुधवार को ठुकरा दिया। किसानों ने कहा कि सरकार के प्रपोजल में दम नहीं, नया एजेंडा लाएं तभी बात होगी। किसान नेता शिव कुमार कक्का ने कहा, सरकार किसानों की अनदेखी कर आग से खेल रही है, उसे जिद छोड़नी चाहिए।


बुधवार, 23 दिसंबर 2020

अपराधियों के निशाने पर अकेले रहने वाले बुजुर्ग

घर परिवार से अलग रह रहे बुजुर्ग अपराधियों के लिए सॉफ्ट टारगेट होते हैं। आए दिन खबर आती रहती है कि अकेले बुजुर्ग दंपत्ति को लूटपाट के इरादे से अपराधियों ने मार डाला। ऐसे में बुजुर्गों की सुरक्षा बड़ी चिंता का विषय है। अभी हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में अकेले रहने रह रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग के पी अग्रवाल की मुंह दबाकर की गई हत्या ने एक बार फिर अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केपी अग्रवाल के घर के अंदर व नीचे तलघर पर चल रहे उनके सर्विस सेंटर में सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। 

उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा अपने परिवार के साथ दुबई में रहता है। खुश दिल व मिलनसार के पी अग्रवाल सभी सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते  हिस्सा लेते थे, वे अपना घर अपने पड़ोसियों का जान पहचान वालों को छोड़कर नई जगह नहीं जाना चाहते थे क्योंकि वह यहां अपने लोगों के बीच अपना अपनेपन की भावना महसूस करते थे। अकेले रहने की जिद ने आखिरकार उनकी जान ले ली। अकेले रह रहे कि पी अग्रवाल किसी शातिर अपराधी की निगाहों में आ गए जिस ने लूट की नीयत से बड़ी आसानी से उन्हें अपना शिकार बना डाला। 2019 में दिल्ली के ही पोश इलाके बसंत विहार में रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी विष्णु माथुर और उनकी पत्नी का कत्ल कर दिया गया था।  यही नहीं उनके साथ रह रही उनकी फुल टाइम मैड को भी हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। शायद हत्यारे लूट के इरादे से घर में घुसे थे। देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य महानगरों में भी अकेले रह रहे बुजुर्ग आज इन अपराधियों के रडार पर है बल्कि देखा जाए तो देश के तकरीबन हर शहर में इस तरह की घटनाएं अब आम हो चली है। 

साइबर सिटी गुरुग्राम के डीएलएफ फेस वन इलाके में 70 वर्षीय महिला की उसके घर में गला घोट कर हत्या कर दी गई। वृद्ध महिला के शरीर से चूड़ियां और सोने की चेन सहित कदी कीमती सामान गायब मिले। यूपी के लखनऊ में अकेले रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति कृष्ण दत्त पांडे और उनकी पत्नी माधुरी पांडे भी निर्मम हत्या कर दी गई। जान लेने के बाद हत्यारे घर में रखी नकदी एवं लाखों रुपए के गहने लूटकर ले गए। कृष्ण दर्शन डे रेलवे से  रिटायर्ड कर्मचारी थे। उनकी एक बेटी मंजू शादीशुदा है और बेटा आम मरीज दुबई में डॉक्टर है। उनके घर में रह रहे किरायेदारों के आने पर उक्त घटना का पता चल सका उपरोक्त सभी घटनाएं समाज में बुजुर्गों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की सूची में नितिन गए नाम जोड़ दी जा रही है। 

विश्व के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले शहरों में से एक कोलकाता में भी ऐसे मामलों में वृद्धि वृद्धि हुई है। यूनाइटेड नेशनल पॉपुलेशन यूएनपीएफ ने भी बीते साल अपनी रिपोर्ट में कहा था कि 2050 में भारत में बुजुर्गों की संख्या बढ़कर 3 गुना हो जाएगी। आंकड़ों की यह सूची स्थिति की गंभीरता पर प्रकाश डालने के लिए काफी है ऐसे में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा उनके बच्चों के लिए खासी चिंता का विषय बन जाती है। आज के दौर में व्यस्त जिंदगी की तेज रफ्तार और उस से कदमताल करते बच्चे पहले अपनी उच्च शिक्षा फिर सफल कैरियर के लिए पूरी इच्छाशक्ति से कृत संकल्प है।  इसमें उनके अभिभावकों का भी अहम रोल रहता है पर यही बच्चे जब हौसलों के पंख मजबूत कर ख्वाहिशों की उड़ान भरते हैं तो पीछे रह जाते हैं। थके हुए कमजोर कदमों की धीमी पदचाप जिसे समाज में रह रहे शातिर अपराधी आसानी से ढूंढ लेते हैं और उनका शिकार कर अपने घिनौना मकसद पूरा कर लेते हैं और अधिकतर मामलों में सामने आया है कि इन हत्याओं के पीछे अपराधी का मुख्य मकसद लूटपाट करना था। 

ऐसी हालत में तर्कसंगत दृष्टि से यह समझने की आवश्यकता है कि आखिर बुजुर्गों के अकेले रहने में के कौन कौन से कारण हो सकते हैं  व्यर्थ की विद्या अकड़, परिवर्तन प्रकृति का नियम है परंतु कुछ बुजुर्ग समय अनुसार आए बदलावों को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते। दूसरे शब्दों में कहें तो पूरी जिंदगी अपने हिसाब से चलने वाले बुजुर्ग, इस दौर में बच्चों के कहे अनुसार चलने में अपनी शान को कम समझते हैं। नतीजतन अपने विद्या, अकड़ में बच्चों के साथ जाना या रहना पसंद नहीं करते हैं।  उपरोक्त तथ्य और भी पुख्ता तरीके से मजबूत हो जाता है जब वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो यानी उसके पास घर मकान या रुपए पैसों की कमी ना हो। 65 वर्षीय रमाकांत शहर के जाने-माने वकील थे आज भी घर परिवार में उनका बहुत जलवा था। एकलौती बेटी का ससुराल उसी शहर में था और दोनों बेटों में से एक मलेशिया तो दूसरा यूके में था। बेटों के पास घूमने फिरने के इरादे से जाना उन्हें कभी नहीं पसंद नहीं आया, लेकिन जब पत्नी की अचानक हुई मौत के बाद बेटो ने उन्हें अपने पास शिफ्ट हो जाने को कहा तो उन्होंने यह कहकर साफ इनकार कर दिया कि किसी और के पास रहने के बजाय वे अकेले अपने तरीके से रहना अधिक पसंद करेंगे। 

बच्चे भी क्या करते उनके हट के आगे किसी की एक ना चलती, 1 साल तब तक तो सब ठीक चलता रहा पर एक रात उनके घर पर चोरों ने धावा बोल दिए बोला और उन्हें बांधकर एक कोने में डाल दिया वह काफी माल लूट कर भाग गए। बाद में पुलिस तहकीकात में पता चला कि घर में खाना बनाने वाली बाई ने उनके अकेले रहने और घर की संपन्नता का बखान काफी कभी अपने पति से किया था उसी के बाद में अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें लूटने की योजना बनाई थी। पैसा रूपया तो वापस नहीं मिला। गनीमत रही एक रमाकांत की जान बच गई। अपनेपन का मुंह कई बार बुजुर्ग अपने पुश्तैनी या बनाए मकान में रहने का मोह नहीं छोड़ पाते और अकेले रहने का जोखिम उठाते हैं। उस वातावरण या जगह से उन्हें अपनेपन की महक महसूस होती है लिहाजा वे किसी भी कीमत पर अपने निवास स्थान को छोड़ने को राजी नहीं होते जहां वे सालों से रहते आए हैं। नई जगह में एडजस्ट ना हो पाने का डर कई बार माता-पिता अपने बच्चों के साथ जाने या रहने से भी कतराते हैं क्योंकि नई जगह में नए लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने में उन्हें घबराहट या परेशानी होती है। अन्य वजह है इस सचाई से इन इस सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता कि बच्चों के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण भी कई बुजुर्ग अकेले रहने को मजबूर हैं। कई बार बच्चे भी पेरेंट्स के साथ रहना पसंद नहीं करते, ना ही उन्हें अपने साथ रखने को राजी होते हैं। 

कारण कोई भी हो पर शारीरिक रूप से अशक्त हो चुके यह बुजुर्ग अकेले रहते हुए अक्सर ही किसी अपराधी मनोवृति का शिकार हो अपनी जान गवा बैठे हैं। 

सुस्त और कमजोर काया !

अधिक मोटापे की तरह अधिक दुबलापन भी परेशानी का सबब हो सकता है। कमजोरी से शरीर की स्वाभाविक कार्य प्रणाली ठीक से क्रियाशील नहीं हो पाती, जिसके चलते दुबले इंसान को कई बीमारियों से ग्रस्त होने का भय बना रहता है। हर इंसान हमेशा स्वस्थ रहना चाहता है। आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने खान-पान और दिनचर्या पर गौर करें कमजोर शरीर किसी ना किसी बीमारी को नाता देता है। 

आज एक तरफ जहां दुनिया के 60% लोग भयंकर मोटापे से परेशान हैं तो वहीं 40% अपने कमजोर और पतलेपन से परेशान हैं। चंद लोग हैं जो संपूर्ण सेहत का लाभ उठाकर जीवन का आनंद प्राप्त कर रहे हैं काया की कमजोरी सबसे पहले शरीर के बाहरी हिस्से पर दिखती है। हड्डियां दिखने के साथ ही गाल अंदर की और धस्ते चले जाते हैं और कमजोर शरीर धीरे-धीरे कई प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त होता जाता है। इन उपायों से दूर करें समस्या सुबह जागे तो बहुत मीठा। 

कई लोग यह मानते हैं कि मीठा बस वजन बढ़ाता है जबकि यह सच है कि बहुत मीठा शरीर को कमजोर और खोखला भी करता है। आयुर्वेद में रोज सुबह एक सेब खाना शरीर की मजबूती के लिहाज से बहुत अच्छा बताया जाए। सुबह की ताजा हवा शरीर के लिए संजीवनी है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें तो सोने पे सुहागा क्योंकि इससे  भूख लगती है। सुबह 40 घंटा 20 मिनट का भ्रमण बहुत लाभदायक है। छत पर भी पैदल वॉक की जा सकती है, इससे ताजा हवा मिलने के साथ जिस्म में मेटाबॉलिज्म भी सही रहेगा मिस रात में भिगो दें और सुबह दो-तीन महीने में फर्क नजर आने लगी है किशमिश लाइट को हेल्दी कैलोरी में बदलने का काम भी करती है। दुबलेपन को दूर करने के लिए अखरोट का गुड खाना भी अच्छा ऑप्शन रहेगा क्योंकि इनमें मोनू अनसेंटेड फैट होता है। यह काफी फायदेमंद होता है। प्रतिदिन नाश्ता जरूर करें। सुबह जागने की 4 घंटे तक पौष्टिक नाश्ता जरूर ग्रहण कर लेना चाहिए। नूडल्स वाला ब्रेक फ़ास्ट कभी ना लें, बल्कि पराठा दूध दही मक्खन और घी आदि का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें शरीर को सेहतमंद रखने के साथ ही यह वजन बढ़ाने में मददगार होते हैं। प्रोटीन शरीर को ताकत देने का अच्छा स्रोत हो होता है इसके लिए पनीर दाल पर चिकन मटन और अंडा खाना ठीक रहेगा केले को पूर्ण आहार माना गया है। 

रोजाना तीन चार केले खाने से जल्दी फल दिखाई देने लगता है। मगर केले को लेकर एक नियम है कि अकेला सुबह से दो बार तकरीर के लिए स्वर्ण भस्म के समान लाभ देने वाला है, लेकिन सूरज जलने के बाद यह नुकसान करता है पल सुबह से दोपहर तक ही गुणकारी होते हैं। डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध दही और पनीर में फैटी एसिड मौजूद होते हैं और साथ ही बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी भी अलग अलग तरीके से इनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। वजन बढ़ाने के लिए चाय कॉफी शराब सिगरेट आदि से दूर रहना बहुत जरूरी है। भरपूर नींद में बहुत कम सोने वाले भी दुबले-पतले वा कमजोर हो जाते हैं। भरपूर नींद लेने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है मन में अधिक चिंताएं तनाव हर समय कुछ ना कुछ अनावश्यक विचार आदि से भी शरीर कमजोर होता है। खजूरिया खवारे भी वजन बढ़ाने के शानदार विकल्प हैं इनको कुछ देर दूध में उबालें रात को सोने से पहले अच्छे से चबाकर खाएं और सर दूध पी ले दो-तीन महीने तक लगातार खाने से फायदा होगा दूध में शहद डालकर पीना भी फायदेमंद होता है। 

कब्ज और गैस की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि कई बार कमजोरी के पीछे यह कारण भी होते हैं। खून की कमी से भी शरीर बहुत दुबला हो जाता है। टमाटर का सेवन रक्त की पूरी कमी पूरी करता है अगर 100 ग्राम चुकंदर का सलाद 15 दिन दिखाया जाए तो खून की कमी दूर हो जाती है। दुबला होना आनुवंशिक भी हो सकता है लेकिन कमजोर होना उचित नहीं है। इसी दूर-  की सेहतमंद बन सकते हैं। 

महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए 3 जज, बर्खास्त

पटना। बिहार सरकार ने तीन जजों की कदाचार में बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी है 2013 में तीनों जजों नेपाल के होटल में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक समस्तीपुर परिवार न्यायालय के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश हरीनिवास  गुप्ता तदर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अररिया जितेंद्र नाथ सिंह व अररिया के एसीजेएम कोमल राम को बर्खास्त किया गया है। बर्खास्तगी 12 फरवरी 2014 से प्रभावी होगी तीनों जजों बकाया व अन्य सुविधाओं से वंचित रहेंगे होटल में पकड़े जाने के बाद न्यायिक अधिकारी होने के कारण नेपाली सूची पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया था। तीनों विराट नगर स्थित पार्क में मेट्रो के गेस्ट हाउस में अलग-अलग कमरों में महिलाओं के साथ मिले थे।  

कोरोना काल में पार्टियां प्रतिबंधित की जाए: फेडरेशन

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज ने मांग की है कि जिला प्रशासन क्रिसमस व नए साल पर होने वाली तमाम पार्टियों पर रोक लगाएं क्योंकि इससे कोरोना के फैलने का डर है। जिला अधिकारी को पत्र लिखकर फेडरेशन अध्यक्ष ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। 

आवासीय सेक्टरों में पीजी चलाना अवैध, वैध करने की मांग

नोएडा। पीजी संचालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष से मुलाकात की और कहा है कि पीजी को वैध किया जाये। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नोएडा शिक्षा का केंद्र है। यहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं। प्राधिकरण व प्रदेश सरकार ने उनके लिए पीजी की व्यवस्था नहीं की है। इसकी भरपाई के लिए लोगों ने सेक्टरों में पीजी की व्यवस्था की है वहां पर छात्र-छात्राओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। अब प्राधिकरण का कहना है कि सेक्टरों में पीजी नहीं चलने दिया जाएगा।  साथ ही आप रजिस्ट्री निरस्त करने की धमकी दी जा रही है। 

वही सेक्टरों में रहने वालों ने निवासिओं ने पीजी प्रतिबंधित करने की मांग की है और कहा है कि वे नोएडा में सेक्टर में शांति से रहना चाहते हैं और पीजी के कारण हर वक्त शोर-शराबा हंगामा रहता है इसलिए प्राधिकरण को पीजी अवैध घोषित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

अवैध वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए

नोएडा। मध्य प्रदेश सरकार ने सब इंस्पेक्टर राशिद क्लोज, पंकज साहू और सिपाही आसिफ खान तीनों को बर्खास्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को इस संबंध में एमपी सरकार की ओर से एक ट्वीट भी किया गया। जल्द ही एक टीम नाडा कर पूरे प्रकरण की जांच करेगी और सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी। 

उधर नोएडा पुलिस ने पिस्टल लूट के मामले में मेरठ और उत्तराखंड में डेरा डाल दिया है। कुछ दिनों पहले आरोपियों की लोकेशन मेरठ और फिर उत्तराखंड में मिली है। पोंजी स्कीम मामले की जांच करने आए मध्यप्रदेश के दो सब इंस्पेक्टरों से 18 दिसंबर को गाजियाबाद निवासी मनोज तिवारी ने चार साथियों संग मिलकर सर्विस पिस्टल लूट ली थी, सब इंस्पेक्टरों ने नोएडा पुलिस से शिकायत की जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकला पुलिसकर्मी ही पोंजी स्कीम के 2870  रुपए हड़प चुके थे। करीब ₹800000 और पढ़ने की तैयारी की जा रही थी पोंजी स्कीम संचालक सूर्यभान के दोस्त मनोज ने इस पर ऐतराज जताया था। इसी बात पर सेक्टर 58 में मारपीट तक हो गई थी। वहीं पिस्टल लूट की वारदात हुई थी। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अंदेशा है कि कुछ आरोपी उत्तराखंड में छिपे हैं आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस में कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। संरक्षण देने में मनोज का भाई गिरफ्तार पिस्टल लूट के आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने मनोज तिवारी के भाई का आशीर्वाद निवासी संतोष तिवारी को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सर्विस पिस्टल बरामद की जाए। विवेचक ऊपर नजर एमपी पुलिस जैसी गड़बड़ी ना कर बैठे। नोएडा मध्य प्रदेश की पुलिस द्वारा जांच करने के नाम पर अवैध वसूली के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने गंभीरता से लिया है आला अधिकारियों ने डीसीपी और एडीसीपी वाईसीपी को निर्देश दिए हैं कि आर्थिक मामलों से जुड़े इसकी जांच कर रहे अधीनस्थ अफसर व कर्मचारियों पर नजर रखें आला अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर 108 में हुई बैठक में यह मुद्दा उठा था। इतने पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नोएडा में भी धोखाधड़ी के मामलों की भरमार है ऐसे में सतर्कता बरतनी जरूरी है अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी पर संदेश है तो जांच अधिकारी बदला जाए अधिकारियों को चिंता है कि कहीं एमपी पुलिस जैसी कोई गड़बड़ी यहां ना हो जाए। 

निलंबित आईपीएस अनंत देव खिलाफ विजिलेंस जांच

लीपापोती के लिए होती है विजिलेंस जांच 

पुलिस वाला ही पुलिस वालों की जांच करेगा 

निलंबित आईपीएस के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश कानपुर विकरु कांड में निलंबित आईपीएस अनंत देव की मुश्किलें बढ़ना तय है। एसआईटी ने उनके खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश की है हालांकि अभी शासन में कार्रवाई की संबंध में कोई निर्देश नहीं आया है। आईपीएस अनंत देव पर विकास दुबे और जय बाजपेई से सांठगांठ और से देने के अलावा विभागीय कार्य शैली में लापरवाही बरतने का आरोप है। 

शहर के एक बड़े पुलिस अफसर ने बताया कि एसआईटी ने जांच के दौरान अनंत देश के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। इसके आधार पर शासन से विजिलेंस जांच की सिफारिश की गई है सूत्रों के मुताबिक कानपुर में तैनाती के दौरान अनंत देव ने भ्रष्टाचार किया। शुरुआती तथ्य एसआईटी ने उपलब्ध कराए हैं वही लोगों का कहना है कि अनंत देव की माफियाओं से मिली भगत जग जाहिर है शासन को अगर कोई कार्यवाही दी थी करनी थी तो पहले इन पर आयकर के छापे पड़ पाए जाते और उनकी  प्रॉपर्टी देखी जाती। उसी से मालूम चल जाता की अनंत देव बेईमान पुलिस अधिकारी हैं। विजिलेंस जांच एक दिखावा है एक जूनियर अधिकारी अपने ही विभाग के आईपीएस के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर पाएगा, मौजूदा सरकार के कुछ नेता और अधिकारी अनंत देव को बचाना चाहते हैं इसलिए जांच का ढोंग किया जा रहा है। 

किसानों की गुंडागर्दी, एसएसपी की गाड़ी तोड़ी, एसएसपी जख्मी

मुरादाबाद। दिल्ली कूच कर रहे पीलीभीत बरेली और आसपास के किसानों को रोके जाने पर मंगलवार को बवाल हो गया रामपुर में नाकेबंदी ध्वस्त करते हुए किसान मुरादाबाद सीमा तक पहुंच गए जहां उन्हें रोकने आए मुरादाबाद बार रामपुर के पुलिस कप्तानों को घेर लिया तक का मुक्ति के बीच गाड़ियों में तोड़फोड़ की इस में एसएसपी मुरादाबाद को हल्की चोट आई है किसानों ने दिल्ली हाईवे स्थित नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हाईवे पर जाम लग गया जो रात 10:30 बजे खुल सकार रामपुर में पुलिस मंगलवार दिन भर किसानों को रोकती रही शाम को किसान उग्र हो गए बैरियर तोड़कर मुरादाबाद सीमा तक पहुंच गए एसपी शगुन गौतम ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ धक्का-मुक्की की वह गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास किया मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी की भी गाड़ी गेर ली तोड़फोड़ की कोशिश की इससे चौधरी की पैर में हल्की चोट आ गई लिस्ट में शामिल एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई 

AIDS रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कहा- न ब्रिटेन का वायरस हमारे यहां आया

नेशनल AIDS रिसर्च इंस्टीट्यूट (NARI) का कहना है कि ब्रिटेन में पाया गया नया कोरोना वायरस हमारे यहां हुई जांचों में नहीं पाया गया है। NARI इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ब्रांच है।

NARI के डायरेक्टर डॉ. समिरन पांडा ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी से कहा कि हमने देश के अलग-अलग हिस्सों से इकट्‌ठा किए गए सैम्पल्स की जांच की है। इनमें कोरोना का ब्रिटेन वाला नया स्ट्रेन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस वायरस का फैलाव और गंभीरता किस तरह की इसे अभी समझने की जरूरत है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह वायरस लोगों की सेहत के लिए बहुत खतरनाक होगा। 

इमरान खान ने मंत्रियों से कहा- अब परफॉर्मेंस देने का वक्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मंत्रियों से काम का दबाव लेने को कहा है। इमरान ने राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने मंत्रियों की टीम से कहा- अब हमें काम करके दिखाना होगा। सरकार के बाकी बचे करीब ढाई साल के कार्यकाल में हमें परफॉर्मेंस देना होगा।

इमरान का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब 11 विपक्षी दलों का गठबंधन लाहौर में पिछले हफ्ते मेगा रैली कर चुका है और अगले महीने इस्लामाबाद तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहा है। सरकार पर भारी दबाव है।

चुनाव आयोग 25 दिसंबर के बाद तीराखों का ऐलान

मध्य प्रदेश चुनाव आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश के 344 निकायों में वोटिंग 2 फेज में होगी। आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव की घोषणा कर सकता है। हालांकि, विधानसभा के शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए जनवरी के पहले सप्ताह तक इसे टाला जा सकता है। पहली बार पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय कर दी गई है। उन्हें अपने चुनाव खर्च की डिटेल भी बतानी होगी। 

इजराइल में 2 साल में चौथा चुनाव होगा

 प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार मंगलवार को गिर गई। अब यह साफ हो गया है कि देश में अगले साल फिर चुनाव होंगे। दो साल में यह चौथा मौका है जब इजराइली नई सरकार के लिए वोटिंग करने निकलेंगे। नेतन्याहू की लिकुड और रक्षा मंत्री बेनी गेंत्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी ने मई में गठबंधन सरकार बनाई थी, क्योंकि उस चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

सरकार और किसान पास होकर भी दूर-दूर हैं

 कृषि कानूनों का मसला इतना लंबा खिंच गया कि इतने समय में तो किसानों की एक फसल कटकर मंडियों में आ जाती। जून में कृषि सुधार के लिए अध्यादेश लाए गए थे। कानून बनने से लेकर अब तक इस पर विवाद की ऐसी फसल खड़ी हो गई है कि बात अब ‘बॉर्डर’ पर प्रतिष्ठा की लड़ाई के तौर पर देखी जाने लगी है। दोनों ओर से नरमी तो पूरी दिख रही है, लेकिन दोनों पक्ष पास होकर भी दूर-दूर हैं। बात सिरे तभी चढ़ेगी, जब दिल मिलेंगे।

नेपाल में कोई PM पांच साल राज नहीं कर सका

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों की परंपरा को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। नेपाल में पिछले कई साल में किसी प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ। ओली के दो साल बाकी थे, लेकिन उन्होंने संसद भंग कर नए चुनावों की घोषणा कर दी।

नेपाली संविधान में संसद भंग करने की सुविधा तभी दी गई है जब कोई सरकार अल्पमत में चली जाए, लेकिन ओली ने वह नौबत ही नहीं आने दी। उनकी कम्युनिस्ट पार्टी के 91 सदस्यों ने उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखा तो उन्होंने संसद ही भंग करवा दी। संसद के 275 सदस्य परेशान हैं। दो साल पहले ही ओली ने उन्हें घर बिठा दिया। 

बच्चों के गले में खराश और बुखार हो सकता है रूमैटिक फीवर

 कोरोना और ठंड का समय चल रहा है। यह समय हेल्थ को लेकर सतर्कता रखने का है। इस समय सीजनल बीमारी का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। अगर बच्चों में सर्दी-खांसी और हाई डिग्री बुखार की शिकायत है, तो उसे नजरअंदाज न करें। हालांकि, यह प्रॉब्लम बहुत ज्यादा दिन तक नहीं रहती, लेकिन इसी के कुछ संक्रमण बच्चों को लंबे समय तक परेशान कर सकते हैं। इन्ही प्रॉब्लम में एक रूमैटिक फीवर है।

भोपाल के डॉ. तेजप्रताप तोमर बताते हैं कि यह बीमारी बच्चों में होती है। यह उनके इम्युन सिस्टम पर असर डालती है। इससे उनका शारीरिक, मानसिक विकास रुक जाता है। यदि सही से ट्रीटमेंट नहीं मिल पाता है, तो आगे जाकर प्रॉब्लम खड़ी कर सकता है।

किसान आज सरकार की चिट्ठी का जवाब देंगे

 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 28वां दिन है। सरकार ने बातचीत के न्योते की जो चिट्ठी रविवार रात भेजी थी, उसका जवाब किसान आज देंगे। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा कि हम 24 घंटे बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार बात नहीं करना चाहती, क्योंकि उनके मन में खोट है।

पाक सेना की पोल खोलने वाली करीमा बलूच की हत्या

टोरंटो। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सरकार और सेना के अत्याचार के खिलाफ लगातार आवाज उठाने वाली करीमा बलूच कि कनाडा के में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

वह पिछले 3 दिनों से लापता थी। उनका शव एक झील से मिला है। उनके करीबी लोगों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पर हत्या करने का शक है। 


बैंक के सहायक प्रबंधक व कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

गाजियाबाद। सीबीआई गाजियाबाद की भ्रष्टाचार निवारण शाखा की टीम ने लोनी से बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक व एक अन्य कर्मचारी को 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों आरोपितों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत में कोरोना जाँच के बाद दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। 

महमूदपुर गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार ने मवेशियों पर ऋण के लिए लोनी के रिस्तल स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आवेदन किया था। आरोप है कि बैंक के सहायक प्रबंधक आकाश कुमार व  एक अन्य कर्मचारी सुबे सिंह ने ढाई लाख का ऋण स्वीकृत करने के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में 25,000 रुपए का रिश्वत की बात तय हुई। पीड़ित प्रवीण कुमार ने मामले की शिकायत सीबीआई गाजियाबाद के भ्रष्टाचार निवारण शाखा से की। इसके बाद सीबीआई इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह के नेतृत्व में टीम ने योजना के तहत मंगलवार को पीड़ित को रिश्वत के 25,000 रुपए  लेकर आरोपित आकाश कुमार व सुबे सिंह के पास भेजा। इनके पास द्वारा पैसा लेते ही सीबीआई ने तुरंत छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। 

अंगूठा टेक न लड़ सकेंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार और विकास कार्यों में शिक्षितों को सहभागी बनाने के लिए सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। ऐसा होगा तो किसी अंगूठा टेक व्यक्ति का प्रधान, ब्लाक प्रमुख अथवा जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि बन पाना संभव नहीं होगा। इस बारे में हरियाणा, राजस्थान और उड़ीसा जैसे राज्यों की पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया का अध्ययन किया जा रहा है। उक्त राज्यों में ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान से लेकर क्षेत्रीय व जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव लड़ने वालों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। यहां अलग-अलग पदों के लिए कक्षा 8 से लेकर इंटरमीडिएट परीक्षा तक पास होना जरूरी है। सूत्रों का कहना है कि पंचायतों की बदली व्यवस्थाओं में निर्वाचित प्रतिनिधियों का शिक्षित होना जरूरी है। ऐसा नहीं होने के कारण वार्षिक विकास योजना तैयार कराने व विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित करने में मुश्किलें आती हैं वित्तीय खातों के संचालन में असुविधाए झेलनी पड़ती है। यही वजह है कि अनपढ़ ग्राम प्रधान होने के कारण पंचायत सचिवों के भरोसे ही सभी व्यवस्थाएं चलती हैं। 

फाइल दबा कर बैठने वाले अफसरों पर कार्रवाई नहीं होती : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार नाराजगी जताने के बावजूद सरकारी अधिकारियों द्वारा अपील दायर करने में विलंब के 38 जिले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह विडंबना ही है कि फाइल दबा कर बैठने वाले अधिकारियों के खिलाफ कभी कोई कार्यवाही नहीं होती। जस्टिस संजय किशन कौल, दिनेश महेश्वरी और ऋषिकेश राय की पीठ ने बांबे हाईकोर्ट के पिछले साल फरवरी के आदेश के खिलाफ उप वन संरक्षक की अपील खारिज करते हुए विलंब से अपील दायर करने के रवैए की निंदा की। पीठ ने न्यायिक समय बर्बाद करने के लिए याचिकाकर्ता पर 15,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीठ ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में तो अपील 462 दिन की देरी से दायर की गई और इस बार भी इसकी वजह अधिवक्ता बदला जाना बताई गई है। हमने सिर्फ औपचारिकता के लिए इस कोर्ट में आने के लिए बार-बार राज्य सरकारों की इस तरह के प्रयासों की निंदा की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि सरकारी पद अधिकारी इस न्यायालय में विलंब से अपील इस तरह दाखिल करते हैं जैसे कानूनों में निर्धारित समय सीमाओं के लिए नहीं है। 

हाई कोर्ट का सख्त रुख, देहरादून के जिला जज निलंबित

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए देहरादून के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी को निलंबित कर दिया है। निलंबित अवधि में उन्हें रुद्रप्रयाग जिला कोर्ट से संबंध किया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि गया है कि देहरादून के जिला जज प्रशांत जोशी ने 21 व 22 दिसंबर को मसूरी में आयोजित कैंप में जाने के लिए प्राइवेट आडी कार हायर की और उसमें जिला जज का बोर्ड लगा दिया। यह आडी कार केवल कृष्ण के नाम से पंजीकृत है। केवल कृष्ण के खिलाफ देहरादून के राजपुर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य संगीन अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। हाईकोर्ट ने इससे पूर्व भी इसी साल भ्रष्टाचार व अनुशासनात्मक मामले में दो न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था। 

PM मोदी को भाई कहने वाली करीमा बलोच की कनाडा में हत्या

 बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हनन को लेकर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली करीमा बलोच कनाडा में मृत पाई गईं। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को करीमा का शव टोरंटो के पास हर्बर फ्रंट में मिला। करीमा के पति हम्माल हैदर और भाई ने शव की पहचान की है। आरोप लग रहे हैं कि पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी ISI ने करीमा की हत्या करवाई है।

मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

आसाराम ने जिस शहर की बेटी से रेप किया

 उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जेल प्रशासन विवादों में घिर गया है। दरअसल, यहां रेप के दोषी आसाराम की फोटो लगाकर कैदियों को कंबल बांटे गए। इसी शहर की लड़की के साथ रेप करने का आसाराम पर आरोप है। पीड़ित के पिता ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है और जांच की मांग की है। उधर, जेल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है।

फारूक-महबूबा अलायंस को लीड

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DCC) चुनाव की 280 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक, पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लरेशन (PAGD) दो सीट जीत चुका है और उसे 62 पर बढ़त हासिल है। भाजपा 48 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वो एक सीट जीत चुकी है जबकि 18 पर उसे बढ़त हासिल है। अपनी पार्टी भी एक सीट पर कब्जा कर चुकी है, उसे चार सीटों पर बढ़त हासिल है। अन्य 38 सीटों पर आगे चल रहे हैं 

हम किस मजहब में पले, हमारी आकांक्षाएं देश से कैसे जुड़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के शताब्दी कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। 56 साल में लाल बहादुर शास्त्री के बाद AMU में भाषण देने वाले मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं। अपने भाषण में मोदी ने यूनिवर्सिटी के इतिहास, एल्युमिनाई, यहां की रिसर्च और महिला शिक्षा पर बात रखते हुए सेक्युलरिज्म पर भी विचार रखे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किस मजहब में पले-बढ़े हैं, इससे बड़ी बात ये है कि कैसे हम देश की आकांक्षाओं से जुड़ें। मतभेदों के नाम पर काफी वक्त जाया हो चुका है। अब मिलकर नया आत्मनिर्भर भारत बनाना है।

महामारी के दौरान सबकी लाइफस्टाइल बदली

 जब हम 2020 की आमद को सेलिब्रेट कर रहे थे और सबके साथ खुशियां बांट रहे थे। तब लोगों ने अपनों को तरह-तरह के गिफ्ट दिए होंगे। इसमें फोटो कैलेंडर, बेल्ट और घड़ी से लेकर तमाम ऐसी चीजें शामिल होंगी। किसने सोचा था कि साल बदलते ही कुछ महीनों बाद सारी चीजें बदल जाएंगी।

 क्योंकि कोरोना के बाद पूरी दुनिया की लाइफस्टाइल में बदलाव आया है और लोगों हेल्थ रिस्क को लेकर भी सचेत हुए हैं। पहनावे से लेकर खान-पान तक बदला है। 2020 की विदाई का आखिरी दौर है। कुछ दिनों बाद हम 2021 में एंट्री कर जाएंगे, लेकिन कोरोना का असर पूरी तरह खत्म होगा, ये सोचना पूरी तरह गलत होगा। अगर आप भी अपने चाहने वालों की सेहत का ख्याल रखते हैं और उन्हें नए साल या क्रिसमस पर गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो कोरोना के बाद बदली हुई लाइफस्टाइल में ऐसे गिफ्ट दे सकते हैं, जो उनके काम आएं। आइए ऐसे 10 गिफ्ट के बारे में जानते हैं। वो कौन से गिफ्ट हैं, जो लोगों के काम आ सकते हैं।

पाकिस्तान ने UAE से कहा- इजराइल को मान्यता नहीं देंगे

 पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि उनकी सरकार इजराइल को मान्यता नहीं देगी। कुरैशी के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए फिलिस्तीन का मसला सबसे अहम है। पहले इसे सुलझाना होगा। दूसरी तरफ, सऊदी अरब के कर्ज की दो किस्तें चुकाने के बाद इमरान खान ने यहां के राजदूत से मुलाकात की। मुलाकात के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई।

भोपाल के तीन वृद्धाश्रम : 147 बुजुर्ग

 आसरा, आनंदधाम और अपना घर... शहर के इन तीन वृद्धाश्रमों में 147 बुजुर्ग रहते हैं। इनकी चर्चा इसलिए भी कि यहां सभी बुजुर्ग कोरोना संक्रमण से दूर हैं। कई बार कोरोना जांच भी हुई, लेकिन इन सबकी रिपोर्ट निगेटिव ही आई। वजह सिर्फ एक- वृद्धाश्रम संचालकों ने सख्ती से कोविड गाइडलाइन का पालन किया, इसलिए कोरोना ने भी उनसे दूरी बनाकर रखी।

लंदन से दिल्ली लौटी फ्लाइट में 5 पॉजिटिव मिले

लंदन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने से दहशत है। बीती रात वहां से दिल्ली लौटी एक फ्लाइट में सवार 266 लोगों में से पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके सैम्पल रिसर्च के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (NCDC) भेजे गए हैं। सभी पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स को आइसोलेशन में रखा गया है। दिल्ली में कोविड-19 के नोडल ऑफिसर ने मंगलवार को यह जानकारी न्यूज एजेंसी को दी।


ग्राहकों को मिला 24*7 बिजली सप्लाई का अधिकार

 देशभर के बिजली ग्राहकों को कई अधिकार देने वाले 'द इलेक्ट्रिसिटी (राइट्स ऑफ कंज्यूमर्स) रूल्स: 2020' को सोमवार को नोटिफाई कर दिया। इसमें ग्राहकों को 24*7 बिजली आपूर्ति पाने का अधिकार भी शामिल है। यदि कंपनियां तय समय से ज्यादा कटौती करती है तो उन्हें ग्राहकों को मुआवजा देना होगा। नए नियम नोटिफिकेशन वाले दिन से ही लागू हो गए हैं।

MP और राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में तापमान बढ़ा

पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के बाद अब सर्दी का सितम कम होता नजर आ रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया है। राजस्थान के भी कई जिलों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन माउंट आबू में पारा अब भी माइनस 2 डिग्री पर बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश में ठंडक बढ़ने के कारण अब प्रवासी पक्षी भी मैदानी इलाकों की तरफ लौटने लगे हैं।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टैंकर से टक्कर के बाद कार में आग लगी

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार (22 दिसंबर) सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार टैंकर में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर के तेल की टंकी फट गई, जिससे कार में आग लग गई। कार में सवार 5 लोग जिंदा जल गए। पुलिस का कहना है कि मरने वालों में एक बच्चा, एक महिला और तीन युवक हैं। अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। 

कभी तवायफों के कोठे से लिया चंदा

दुनियाभर में अपनी तालीम के लिए मशहूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) आज 100 साल की हो गई। यूनिवर्सिटी बनाने वाले सर सैयद में एक अलग ही जुनून था। उन्होंने पैसा जुटाने के लिए तवायफों के कोठे से चंदा लिया। खुद लैला-मजनूं के नाटक में लैला बनकर मंच पर उतर आए थे। ऐसे ही कई वाकयों के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का इतिहास बड़ा रोचक है।

यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से इसमें शिरकत कर रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री के बाद मोदी ऐसे पहले पीएम होंगे, जो AMU के प्रोग्राम में अपनी बात रखेंगे। 56 साल बाद ऐसा होगा। हालांकि AMU का एक तबका PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर खफा भी है।     




US प्रेसिडेंट इलेक्ट बाइडेन और पत्नी ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया

अमेरिका में बढ़ते मामलों और वैक्सीनेशन को लेकर आशंकाओं के बीच प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने पब्लिकली फाइजर वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। बाद में कहा- बेफिक्र रहें, यह बिल्कुल सेफ है। बाइडेन के वैक्सीनेशन कराने के कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी जिल ने भी वैक्सीनेशन कराया। दोनों को यह वैक्सीन नेवार्क डेलावेयर के क्रिस्टीना हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में लगाया गया। इस दौरान टीवी कैमरों की मौजूदगी रही।

PM मोदी को लीजन ऑफ मेरिट दिया गया

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च मिलिट्री सम्मान लीजन ऑफ मेरिट (Legion of Merit) से सम्मानित किया गया। मोदी को यह अवॉर्ड भारत-अमेरिका के रणनीतिक रिश्ते बढ़ाने के लिए दिया गया। मोदी की तरफ से यह सम्मान अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने स्वीकार किया।

सरकार से बातचीत के न्योते पर किसान आज फैसला लेंगे

 किसान आंदोलन का आज 27वां दिन है। सरकार से बातचीत को लेकर किसान आज मीटिंग करेंगे। इसमें पंजाब और राष्ट्रीय किसान संगठनों के नेता शामिल होंगे। वे तय करेंगे कि सरकार से चर्चा करनी है या नहीं। सरकार की तरफ से रविवार रात किसानों को बातचीत के न्योते की चिट्ठी भेजी गई थी। दूसरी तरफ किसान नेता हन्नान मुला ने कहा कि सरकार दिखावा कर रही है। एजेंडे पर चर्चा नहीं चाह रही। बातचीत करनी है तो हमारे एजेंडे पर ही हो।

सोमवार, 21 दिसंबर 2020

मोती लाल जी का जाना मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री, भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री व् पूर्व महामहिम राज्यपाल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के लम्बे समय तक कोषाध्यक्ष रहे श्रद्धेय मोती लाल वोरा जी के निधन से मुझे गहरा दुःख एवं पीड़ा हुई है ।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री तरुण भरद्वाज ने भी मोती लाल जी के निधन पर दुःख जताया है और कहा कि मेरे जैसे करोड़ो लोगों को, जो उन्हें बहुत करीब से जानते थे उन्हें आदरणीय वोरा जी के निधन से असहनीय दुःख हुआ होगा। आदरणीय वोरा जी ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे, कर्तव्य परायणता उनके अन्दर कूट- कूटकर भरी थी, उनमें कार्य करने की अद््भुत क्षमता थी। सभी के साथ जिस तरह वे आदर का व्यवहार करते थे वह अतुलनीय था ।
आदरणीय वोरा जी का जाना देश की संसदीय राजनीति एवं संगठन की राजनीति से एक ऐसे चमकते सितारे का अस्त होना है जो हमेशा अपनी ईमानदारी, कर्तव्य परायणता और लोकप्रियता से चमकता रहा है । मेरे लिये उनका जाना मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है ।
मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये ईष्वर से कामना करता हंूूॅ कि उनकी आत्मा को चिरषांति प्रदान करे ।

बार मध्यप्रदेश के CM रहे वोरा का 93 साल की उम्र में निधन

 कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा (93) का सोमवार को निधन हो गया। दिल्ली के फोर्टिंस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

 वे दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2000 से 2018 तक (18 साल) पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। वोरा ने कल (20 दिसंबर) ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था।


दुनियाभर में मौजूद बुद्ध के साहित्य पर भारत में लाइब्रेरी बनाने को तैयार : नरेंद्र मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडो-जापान संवाद कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों को प्रमोट करने में इस फोरम का अहम योगदान रहा है। बुद्ध का संदेश भारत से दुनिया के कई हिस्सों में पहुंचा। बुद्ध का साहित्य और दर्शन कई देशों के मठों में और कई भाषाओं में मौजूद है। मैं चाहूंगा कि बुद्ध से जुड़े साहित्य की एक लाइब्रेरी बने। हम भारत में इसे बनाने के लिए तैयार हैं, इसके लिए जरूरी संसाधन मुहैया करवाएंगे।

किसानों की भूख हड़ताल जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 26वां दिन है। किसानों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर जहां-जहां प्रदर्शन चल रहा है, वहां 11-11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 24 घंटे बाद 11 दूसरे किसान इस सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर तक टोल फ्री किए जाएंगे। किसानों ने रविवार को ये ऐलान किया। इसके 5 घंटे बाद ही सरकार ने बातचीत के न्योते की चिट्ठी भेज दी। इसमें तारीख तय करने के लिए किसानों से ही कहा गया है। किसान आज इस पर फैसला लेंगे। 

बंगाल में भाजपा के लिए दहाई का आंकड़ा

बंगाल में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर माहौल गरम हो गया है। भाजपा 200 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है। उधर, तृणमूल (TMC) के चुनावी स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि बंगाल में भाजपा को दहाई (डबल डिजिट) का आंकड़ा पार करने में भी मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट को सेव कर लीजिए, भाजपा अगर इस दावे से बेहतर कुछ भी कर सकी तो, यह स्पेस छोड़ देंगे। 

पंजाब के किसानों ने 1960 तक जहरमुक्त रखी खेती

 60 के दशक में पंजाब में 10% क्षेत्र में ही सिंचाई की सुविधा थी। किसान एक हेक्टेयर में एक किलो खाद भी नहीं डालते थे। गेहूं और धान की औसत पैदावार भी आठ क्विंटल हेक्टेयर के आसपास थी। फसलों का पालन गोबर से होता था। पहली दो पंचवर्षीय योजनाओं में सिंचाई क्षेत्र बढ़ा और लोगों ने यूरिया डालना शुरू किया। इसके बाद 1966 में जैसे ही हरित क्रांति आई तो फसलों में जहर घुलना शुरू हो गया।  

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमेजन को दखल देने से रोकने की मांग

 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) के बीच हुए सौदे पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने FRL की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उसने अमेजन को इस सौदे में दखल देने से रोकने की मांग की थी। अमेजन ने सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत का हवाला देते हुए BSE-SEBI समेत कई अथॉरिटी से RIL-FRL सौदे को मंजूरी ना देने की मांग की है।

भारत-चीन तनाव के कारण अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स पर संकट

भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के कारण अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स के सामने संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, जनरल मोटर्स भारत में अपने महाराष्ट्र स्थित आखिरी प्लांट को क्रिसमस से पहले बेचना चाहती है। इस प्लांट को लेकर जनरल मोटर्स का चीन की सबसे बड़ी SUV निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स के साथ 2,000 करोड़ रुपए में सौदा हो चुका है। लेकिन सरकार ने इस सौदे के प्रस्ताव को अभी तक मंजूरी नहीं दी है और इसे रोक दिया है।

गुरदासपुरपाक की नापाक हरकतरात में ड्रोन की हलचल

 पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पाक कहलाता है, पर अपनी नापाक हरकतों से कतई बाज नहीं आ रहा। हाल ही में पंजाब के गुरदासपुर में फिर से एक ऐसी ही नापाक हरकत सामने आई है। पता चला है कि रात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन की हलचल महसूस की गई। BSF ने 18 राउंड फायरिंग करके इसे लौटा दिया और फिर अगले दिन सुबह जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो 11 पाकिस्तानी ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कुछ ही देर में चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता या दूसरे बड़े अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

भारत में CAA-NRC और कृषि कानूनों के विरोध

2020 इंसानियत के लिए सबसे खराब सालों में से एक माना जा रहा है। अमेरिका की चर्चित टाइम मैगजीन ने भी यही कहा है। कोरोना महामारी से अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा लोग पीड़ित हैं और 15 लाख से ज्‍यादा की जान जा चुकी है।

अकेले भारत में एक करोड़ लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। 2020 सिर्फ कोरोना के नाम नहीं रहा, इस साल विवाद भी जमकर हुए। भारत में 2020 की शुरुआत संशोधित नागरिकता कानून यानी CAA और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस यानी NRC के विरोध-प्रदर्शन से हुई तो इसका अंत कृषि कानूनों के विरोध पर हो रहा है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- देश में जनवरी में वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई है कि देश में कोरोना वैक्सीन लगाने का काम जनवरी में शुरू हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में शायद कोरोना महामारी का सबसे बुरा दौर खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनवरी के किसी भी हफ्ते में भारत अपने नागरिकों को वैक्सीन देने की स्थिति में होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘मुझे निजी तौर पर लग रहा है कि जनवरी के किसी हफ्ते में वैक्सीन का पहला डोज दे दिया जाएगा। हम इस स्थिति में पहुंच चुके हैं। हालांकि, हमारी पहली प्राथमिकता है कि वैक्सीन सुरक्षित और इफेक्टिव रहे। इसके साथ हम किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकते हैं।’

सरकार से बातचीत के न्योते पर किसान आज फैसला लेंगे

 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 26वां दिन है। किसानों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर जहां-जहां प्रदर्शन चल रहा है, वहां 11-11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 24 घंटे बाद 11 दूसरे किसान इस सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर तक टोल फ्री किए जाएंगे। किसानों ने रविवार को ये ऐलान किया। इसके 5 घंटे बाद ही सरकार ने बातचीत के न्योते की चिट्ठी भेज दी। इसमें तारीख तय करने के लिए किसानों से ही कहा गया है। किसान आज इस पर फैसला लेंगे

रविवार, 20 दिसंबर 2020

लियाक़त चौधरी एव प्रदेश सचिव समसेर अब्बाशी का स्वागत

 

महानगर काँग्रेस कमेटी के महासचिव यतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव लियाक़त चौधरी एव प्रदेश सचिव समसेर अब्बाशी दोनों नेताओं फूल मालाओं पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया, मुख्यरूप से उपस्थित महानगर अध्यक्ष शहाबुदीन ने कहा है कि कर्मठ नेताओ का प्रदेश में जिमेदारी देकर कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सद्स्य सतेन्द्र शर्मा ने कहा है कि नोएडा काँग्रेस के दोनों नेता जमीनी स्तर से जुड़े होये है अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर पर जिमेदारी दी गईं है कार्यकर्ताओ को जोड़ने का संकल्प लिया है।  इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शहाबुदीन, जिला चैयरमेन अल्पसंख्यक दानिस सेफी, महानगर चैयरमेन गुड्डू खान, उपाध्यक्ष सिमा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतेन्द्र शर्मा, महासचिव यतेन्द्र शर्मा, सेवादल के नेता फईम अहमद, सलमान, नदीम भाटी, मुकेश शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अस्तित्व की लड़ाई लड़ती कांग्रेस

राज बाला शर्मा 

पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी युवराज राहुल गांधी के अघोषित नेतृत्व में एक के बाद एक चुनावों में करारी हार का सामना कर रही है और उसकी स्थिति कई प्रदेशों में क्षेत्रीय पार्टी से भी बदतर हो गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 100 सालों से भी ज्यादा पुरानी इस पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, जिसके चलते क्षेत्रीय पार्टियां भी अब कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। आलम यह है कि कुछ पिछलग्गू उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाने पर भी तुले है। 



जिला व प्रदेश स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है, व दबे स्वर में हाईकमान पर सवाल उठा रहा है लेकिन खुलकर सामने आने से अभी भी कतरा रहा है क्योंकि वह जानता है कि वह चाहे कुछ भी कर ले पार्टी पर  कब्ज़ा नेहरू गांधी परिवार का ही रहेगा क्योकि कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसके चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दोनों ही नेहरू गाँधी परिवार के सदस्य ही बन सकते है। ऐसे में खुलकर पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ बोलना सुबह के हित में नहीं होगा। पार्टी नेतृत्व की क्षमता कांग्रेस में निम्न स्तर पर आ गई है, जिसका जीता जागता प्रमाण बिहार चुनावों में देखने को मिला। प्रत्याशी तक नहीं चाहते कि राहुल व प्रियंका गांधी में से किसी एक की भी सभा अथवा रैली उनके क्षेत्र में हो क्योंकि वे जानते हैं कि उनके आने के बाद जमानत तक बचाना मुश्किल हो जाएगा। 

वहीं पार्टी नेतृत्व चुनावों को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देता है और एक दो रैलियों के बाद ही कांग्रेस के 52 वर्षीय युवा नेता थकान मिटाने के लिए अपनी बहन के घर  रिचार्ज होने पहुंचे मिलते हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की भटकाने वाली यह स्थिति सभी कार्यकर्ताओं को खासी कर रही है अगले वर्ष बंगाल में वामदलों से मिलकर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की तैयारी यही बताती है कि वह अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए ऐसे कदम उठा रही है जो अंततः उसे और कमजोर करने का ही काम करेंगे। वामदलों से कांग्रेस का तालमेल इस धारणा पर महर्षि लगाएगा कि उसका उस वामपंथी विचारधारा की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है जो दुनिया के साथ-साथ भारत में भी अपना महत्व खो रही है। एक समय वामदल बंगाल और केरल के साथ त्रिपुरा में भी थे जो अब केवल केरल में सिमट कर रह गए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस वामदलों के साथ खड़े होने में अपना भविष्य देख रही है यह कांग्रेस से भटकाव का सूचक तो है ही इसका भी संकेत है कि वह अपने मूल विचारधारा की ओर लौटने को तैयार नहीं। 

कोई नहीं जानता कि कांग्रेस यह समझने को तैयार क्यों नहीं कि मध्य मार्ग भी उसकी ताकत हुआ करता था आश्चर्य का विषय केवल यह नहीं है कि केरल में वाम दलों से मुकाबला करने वाली कांग्रेस बंगाल में उनके ही साथ जाना पसंद कर रही है बल्कि यह भी है कि उसकी रीति नीति भी वामपंथी से प्रभावित होती जा रही है। पी चिदंबरम अनुच्छेद 370 की वापसी की मांग करते हैं और कांग्रेस नेतृत्व चुप रहना पसंद करता है इसी तरह तेलंगाना में कांग्रेस के नेता फ्रांस के उत्पादों पर रोक लगाने की मांग करते हैं और पार्टी नेतृत्व मौन धारण किए रहता है। पार्टी नेतृत्व का यही रवैया भोपाल के अपने और विधायक के मामले में भी देखा जिसमें फ्रांस के विरोध में हजारों लोगों की भीड़ उतार दी। कांग्रेस अपने हिसाब से राजनीति करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन उसकी मौजूदा नीति देखकर यह कहना कठिन है कि वह राष्ट्रवादी विचारों वाली पार्टी है। ध्यान रहे इसके पहले खुद राहुल गांधी ने जेएनयू के छात्र नेताओं के साथ खड़े होना पसंद किया था, जिन्होंने बेहद आपत्तिजनक नारे लगाए थे। इसकी भी अनदेखी नहीं की जा सकती कि राम मंदिर और तीन तलाक के सवाल पर कांग्रेस का रवैया कैसा रहा। 

नोएडा व्यापार कर विभाग: 'पंखा अभी भी खराब है '

 

नोएडा। स्टेट जीएसटी विभाग अभी भी अपनी भ्रष्ट कार्यशैली से बाज नहीं आ रहा है। सपा कार्यकाल के दौरान भी इनका इजाद किया हुआ था 'कोड पंखा ठीक है' जो ऐसा प्रतीत होता है कि 'अभी भी खराब पड़ा हुआ है' इस विभाग को राज्य सरकार ने सुरक्षा के लिए पुलिस दी हुई है, जिसका विभाग के सुचारू संचालन की जगह उगाही करना है। उद्यमी व्यापारियों को धमकाने में इन पुलिसकर्मियों का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा दिन अथवा रात में  एंट्री  पॉइंटो पर यह पुलिसकर्मी खड़े दिखाई देते हैं और खुलेआम उगाई करते हैं। 

प्रदेश के आला अधिकारी या प्रदेश के मंत्री या मुख्यमंत्री जब चाहे इन्हें खुलेआम लड़कों लूटपाट करते हुए देख सकते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को इस विभाग के बारे में सब मालूम है लेकिन कभी कोई कर्यवाही नहीं करते क्योंकि इनके द्वारा कमाई का एक बड़ा हिस्सा उनके पास भी पहुंचाता हैं और घर चलता है, आंखें बंद कर लेते हैं। एक तरफ तो प्रदेश के मुखिया विदेशों तक से निवेश चाहते हैं और निवेशकों को  बुला रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेश के ही अधिकारी उद्यमी व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं ऐसे में निवेश लाना काफी कठिन साबित होगा। 

स्टेट जीएसटी: मन मुताबिक रेट नहीं लगाए तो अधिकारी ने SIB को भेजा

दर्पण संवाददाता 

नोएडा। नोएडा शहर के स्टेट जीएसटी विभाग अपने कारनामों के चलते हमेशा ही चर्चा में रहता हैं। मोदी की सख्ती के कारण रिश्वत में  आई कमी को अपने ही निराले अंदाज में काम कर भरपाई की जा रही है। रिश्वतखोरी के लिए चोरों की ही तरह इनके अंदाज निराले हैं। मोदी -योगी अगर डाल-डाल तो  यह  पात - पात। 

स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारी पहले दुकानों /शोरूम पर जाते हैं और अपने रुतबे की धौंस देकर माल मुक्त लेना चाहते हैं, लेकिन जब दुकानदार माल देने से इनकार करता है तो खुद ही इनकी शिकायत लिखकर  विभाग के द्वारा कार्यवाही की जाती है। नोएडा शहर में इस प्रकार की कोई घटना हो चुकी है,  जहां विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यशैली में काम कर रहे हैं और व्यापारी उद्यमी को परेशान व् प्रताड़ित भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले कुछ समय से जीएसटी लागू करने के बाद से इस विभाग की खास तौर पर कमाई पर असर पड़ा है और इसकी भरपाई का भी विभाग के होनहार अधिकारियों ने अच्छा तोड़ निकाला है। मोदी जी और योगी जी की गलतियों का खामियाजा व्यापारियों को भरना पड़ रहा है 

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

किसान बोले- प्रधानमंत्री को हमसे बात करनी चाहिए

तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन का आज 23वां दिन है। किसान कानून वापसी की मांग पर अड़े हैं। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कहा है कि प्रधानमंत्री को उनसे बात करनी चाहिए। कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी लड़ाई नहीं छोड़ेंगे। 

भाजपा नेताओं की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ममता सरकार को नोटिस

 बंगाल में भाजपा नेताओं पर क्रिमिनल केस दर्ज करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक प्रदेश में भाजपा नेताओं पर सख्ती न की जाए। मामले की अगली सुनवाई जनवरी में होगी। यह याचिका बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अर्जुन सिंह और अन्य लोगों ने दायर की है। इसमें कहा गया है कि बंगाल में उनके ऊपर चल रहे केस रद्द किए जाएं या उन्हें दूसरे राज्यों में ट्रांसफर किया जाए। याचिका में कहा गया है कि ये केस झूठे और जानबूझकर लगाए गए हैं

राजस्थान और पंजाब में शीतलहर का अलर्ट

ठंड अब लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान और पंजाब में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। टेंपरेचर सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे आने पर ये अलर्ट जारी किया जाता है। राजस्थान में जैसलमेर के चांदन इलाके में बीती रात टेंपरेचर माइनस (-)1.5 डिग्री रह गया। कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के कई इलाकों में भी टेंपरेचर माइनस में जाने से वहां बर्फ जमने लगी है। 

पाकिस्तान में रेप के दोषियों को बनाएंगे नपुंसक

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने एंटी-रेप ऑर्डिनेंस-2020 पर साइन कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान में रेप के दोषियों का केमिकल कैस्ट्रेशन (केमिकल से कुछ समय के लिए नपुंसक बनाने) की इजाजत मिल गई है। प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी कैबिनेट ने पिछले महीने ही इसे मंजूरी दे दी थी।


भारत में तैयार हो रही रूस की स्पूतनिक वैक्सीन के ट्रायल शुरू

 दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.52 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 28 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 67 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोनावायरस की रूसी वैक्सीन स्पूतनिक भारत में तैयार की जा रही है। रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDF) के CEO किरिल दिमित्रिव के हवाले से रूसी एम्बेसी ने एक बयान जारी किया। कहा- स्पूतनिक के अगले साल यानी 2021 के आखिर तक इस वैक्सीन के 30 करोड़ डोज तैयार कर लिए जाएंगे। ये सभी भारत में तैयार किए जाएंगे।

शादी का वादा कर बनाए संबंध दुष्कर्म नहीं

नई दिल्ली। शादी का वादा करके बनाए गए शारीरिक संबंध हमेशा दुष्कर्म नहीं हो सकता है। अगर महिला लंबे समय तक अपनी मर्जी से संबंध बनाती है। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी एक महिला की तरफ से दायर दुष्कर्म के मामले को खारिज करते हुए की है। महिला ने आरोपी को बरी करने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति विभु बखरू ने कहा कि कुछ मामलों में शादी का वादा एक महिला को यौन संबंध स्थापित करने के लिए सहमत होने के लिए प्रेरित कर सकता है। भले ही महिला की सहमति की इच्छा न हो। वही जब काफी लंबे समय तक यौन संबंध बने रहते हैं। तब इसे अनैतिक और स्नेह से नहीं बल्कि केवल शादी के लालच के रूप में देखा गया है। अदालत ने दुष्कर्म के आरोपी को बरी करने से निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए यह टिप्पणी की। महिला ने दावा किया था कि आरोपित ने उसे धोखा दिया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। हाईकोर्ट ने कहा कि लंबे समय तक बार-बार दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने से यह स्पष्ट है कि महिला ने अपनी मर्जी से ऐसा किया। क्योंकि महिला ने शिकायत में भी कहा था कि 2008 से उसने सारिक संबंध बनाए थे। इसके तीन-चार माह के बाद युवक ने शादी का वादा किया और रिश्ता जारी रखा। 

 

13 साल की लड़की बनी मां,16 साल के प्रेमिका ने अपनाने से किया इनकार

सोनभद्र। म्योरपुर क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्ष की बालिका गत दिनों मां बन गई। इसके बाद 16 वर्षीय प्रेमी ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने न्याय की मांग की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने शुक्रवार को गांव में टीम भेजकर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार प्रोत्साहन ने बताया कि म्योरपुर क्षेत्र की 13 वर्षीय लड़की के बिन शादी के मां बनने की सूचना मिली है। छानबीन में पता चला कि लड़की जिस लड़के से प्रेम करती है वह नाबालिक है। 3 दिन पहले ही उसने प्रसव हुआ है। इसके बाद लड़के के परिवार वाले पीड़िता को अपनाने से इंकार कर रहे हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को एक टीम उस गांव में जाएगी। पीड़िता चाह रही है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहे। महिला कल्याण विभाग मामले की सच्चाई जानने के बाद कार्यवाही करेगा। 

फ्रांस के राष्ट्रपति संक्रमित, मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की कॉर्नर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में गुरुवार को इसकी पुष्टि की। इसके साथ ही वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित विश्व के उन तमाम शीर्ष नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जो इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैक्रो के सिर्फ स्वस्थ होने की कामना की है।

बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति में वायरस का पहला लक्षण पाया गया। जिसके बाद उनका पीसीआर टेस्ट कराया गया। मौजूदा स्वास्थ्य दिशा निर्देशों के मुताबिक राष्ट्रपति 7 दिनों तक आइसोलेट रहेंगे। लेकिन अपना कामकाज जारी रखेंगे। मैक्रो ने पिछले हफ्ते के आखिरी में यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने जर्मनी की चाल जालंधर जिला मार्केट के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। राष्ट्रपति ने बुधवार को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। पुर्तगाल के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। मैक्रो ने बुधवार को सरकार के 27 कैबिनेट बैठक की थी। जिसमें प्रधानमंत्री ज्यां कैस्टेक्स और अन्य मंत्री मौजूद थे। कैस्टेक्स के दफ्तर ने बताया है कि प्रधानमंत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन एहतियातन आइसोलेशन में चल रहे हैं। 

राहुल का वॉकआउट संवैधानिक संस्था का अपमान : भाजपा

नई दिल्ली। रक्षा से संबंधित संसद की स्थाई समिति की बैठक से राहुल गांधी के वर्कआउट को भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्था का अपमान करार दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि संसद की स्थाई समिति विचार-विमर्श के लिए होती है। यह विरोध का स्थल नहीं है। जावडेकर के अनुसार संसदीय समिति की बैठकों से अनुपस्थित रहना और लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान करना राहुल गांधी की पुरानी आदत है। उनके अनुसार पिछले डेढ़ साल में रक्षा से संबंधित स्थाई समिति की कुल 14 बैठकें हुई, उनमें से केवल दो बैठकों में राहुल गांधी उपस्थित थे। वह स्थाई समिति का एजेंडा तय करने वाली बैठक में नहीं थे। ऐसे में पहले यह तय जनता के बाहर के मुद्दे पर चर्चा का आग्रह और फिर वर्कआउट सीधे तौर पर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है। 

अल्पसंख्यकों के लिए सबसे स्वीकार्य नेता है मोदी : नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके समुदाय के ज्यादातर लोगों के लिए 'सबसे स्वीकार्य नेता' हैं और वे आज मोदी एवं उनकी सरकार की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।

केंद्रीय मंत्री ने 'साउथ एशिया स्टेट ऑफ़ माइनॉरिटी रिपोर्ट 2020' को भी खारिज कर दिया जिसमें कथित तौर पर दावा किया गया है कि भारत धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए असहिष्णु हो गया है। जम्मू एवं कश्मीर के जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव में हाल ही में भाजपा के लिए प्रचार करके लौटे नकवी ने कहा कि इस केंद्रीय शासित प्रदेश खासकर घाटी के लोगों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने को लेकर काफी उत्साह है और अब वहां 'खानदानी सियासत और पान दानी विरासत' के युग का अंत हो चुका है। अलगाववादी, आतंकवादी और भारत विरोधी संगठनों पर ब्रेक लगा है। 

जम्मू एवं कश्मीर में गठित होगा अल्पसंख्यक आरोग्य : अल्पसंख्यक कार्य मंत्री के मुताबिक, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख में मंत्रालय की योजनाएं आरंभ हो गई है। जम्मू एवं कश्मीर में सुन्नी वक्फ बोर्ड और शिया वक्फ बोर्ड तथा लद्दाख में वक्फ बोर्ड गठित करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आगे अल्पसंख्यक आयोग भी गठित होगा। 

गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

नशे से रोज 2 मौतें और 21 सुसाइड; इसका इलाज मुश्किल लेकिन संभव

 नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आकड़ों के मुताबिक, देश में ड्रग्स की वजह से हर 24 घंटे में 2 लोगों की मौत होती है। यानी महीने भर में 60 मौतें ड्रग्स की वजह से हो रही हैं। इसमें भी 5% बच्चे हैं। साल दर साल ड्रग्स की वजह से हो रही मौतों में बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। 3 साल से हर 10 दिन में एक बच्चे की जान ड्रग्स की वजह से जा रही है। 2019 में ड्रग्स से 704 मौतें हुईं। पिछले पांच साल में ड्रग्स की वजह से 31 हजार सुसाइड हुए। सबसे ज्यादा 7 हजार 860 सुसाइड 2019 में हुए। पिछले साल हर दिन 21 सुसाइड सिर्फ ड्रग्स की वजह से हुए। 2018 से 2019 में ड्रग्स के चलते होने वाले सुसाइड के मामले लगभग 10% बढ़ गए हैं। भोपाल में साइकाइट्रिस्ट सत्यकांत त्रिवेदी के मुताबिक, ड्रग्स की खपत बढ़ने की कई वजहें हैं, लेकिन इसे ट्रेंड के तौर पर देखा जाना इसका सबसे बड़ा कारण है। पेरेंट्स और समाज भी इसे बहुत सहजता से स्वीकार कर रहा है। इसके रोकथाम में अभी हमारी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी इसलिए नहीं है, क्योंकि हम इसे एक सामाजिक बुराई या आदत के तौर पर ट्रीट कर रहे हैं। जबकि, इसे एक मानसिक बीमारी के तौर पर ट्रीट किया जाना चाहिए।

तीन दिनों में तीन डिग्री गिरा पारा, 10 किमी. प्रतिघंटा से चल रही हवा

 बुधवार को दिसंबर माह के मध्य में एकाएक ठंड ने जबरदस्त दस्तक दी है। बुधवार को पूरा दिन लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए तो वहीं कुछ लोग अलाव सेेंकते भी दिखाई दिए। वाहन चालकों ने भी ठंड से बचाव के लिए हाथों में दस्तानें, सिर पर टोपी व शॉल का सहारा लिया। ठंड की दस्तक को लेकर कृषि माहिरों का कहना है कि इससे फसलों को खूब लाभ होगा तो वहीं डाॅक्टरों ने लोगों को ठंड के

शुरूआती दिनों में गर्म कपड़ों से अपनी बॉडी को ढंककर रखने की सलाह दी है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं पूरा दिन 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहर जारी रही। वहीं बीते वर्ष की बात करें तो आज के दिन जिले में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। बीते एक सप्ताह से ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे मगर बुधवार को सुबह एकाएक तापमान गिरने से लोग पूरा दिन ठिठुरते नजर आए।

मोदी को कृषि कानूनों का फैसला वापस लेना पड़ेगा

 भाजपा की तरफ से पार्लियामेंट में देश के मुद्दों को लेकर सर्दियों में बुलाए जाने वाले सेशन को मुल्तवी करना लोकतंत्र को तार-तार करता है। मोदी सरकार के इस फैसले ने किसान विरोधी चेहरे को जग जाहिर कर दिया। यह बात आम आदमी पार्टी के हलका फिरोजपुर के पूर्व इंचार्ज एडवोकेट रजनीश दहिया ने बुधवार को गांवों में अपने दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता था कि यदि पार्लियामेंट का सेशन बुलाया जाता है सेशन में मौजूदा देश का सबसे बड़ा किसान आंदोलन और किसानी कानूनों पर बहस होनी थी परंतु मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। सेशन को न बुलाने का फैसला करके अपनी नाकामी और काले कानूनों की विफलता को साबित कर दिया है।

सिंघु बॉर्डर पर बब्बर खालसा के आतंकी

 कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के सिंघु, टिकरी, कुंडली, गाजीपुर समेत सभी बॉर्डरों पर पिछले 22 दिनों से किसान धरने पर बैठे हैं। इन किसानों में सबसे ज्यादा संख्या पंजाब के किसानों की हैं। मौके पर माहौल और सिंघु बॉर्डर पर लगे मंच पर हो रहे भाषणों से ये कहा जा सकता है कि आंदोलन किसानों के मुद्दों को छोड़कर अन्य मुद्दों की ओर डाइवर्ट हो गया है।

सिंघु बॉर्डर पर बैठे आंदोलित किसानों ने अपने वाहनों और धरना स्थल पर जगह-जगह ‘वी आर फार्मर, नॉट टेररिस्ट’ के बैनर और पोस्टर लगा रखे हैं। लेकिन इन पोस्टरों के उलट भी बहुत कुछ ऐसा चल रहा है जो साबित करता है कि इस आंदोलन में बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

किसानों को सड़कों से हटाने की अर्जी आज

 नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 22वां दिन है। उधर, किसानों को सड़कों से हटाने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी। पिटीशनर्स का कहना है कि आंदोलन के चलते रास्ते जाम होने से जनता परेशान है और कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है। इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा था। कुछ पिटीशनर्स ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग भी की है।

बुधवार, 16 दिसंबर 2020

सौरभ गांगुली को 1.5 करोड़ रुपए के टैक्स मामले में मिली राहत

 कोलकाता के कस्टम, एक्साइज एंड सर्विस टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (CESTAT) की एक बेंच ने अपने एक फैसले में पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली को राहत दी है। इस फैसले की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली के 1.5 करोड़ रुपए बच गए हैं। सर्विस टैक्स अथॉरिटीज ने गांगुली को मिली पूरी फीस को कंपोजिट फीस मानकर उस पर टैक्स वसूला था।

जिस परिवार ने अपने लिए राशन बचाया, उसने भी आंदोलन के लिए दान दिया

हरियाणा के करनाल जिले में रत्तक नाम का एक गांव है। करीब तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में ज्यादातर सिख समुदाय के लोग रहते हैं। खेती से ही इन लोगों की आजीविका चलती है। लिहाजा, गांव के तमाम लोग किसान आंदोलन में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। पंजाब और हरियाणा के कई दूसरे गांवों की तरह ही रत्तक गांव के लोग भी इन दिनों दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पहुंच रहे हैं। जो वहां नहीं जा सकते, वे भी अलग-अलग तरीक़ों से इस आंदोलन में मदद कर रहे हैं।

यह पूरा गांव जिस तरह से किसान आंदोलन को समर्थन दे रहा है, उसे देखकर इस सवाल का भी जवाब मिल जाता है कि सिंघु बॉर्डर पर चल रहे लंगरों में लगातार इतना राशन कहां से आ रहा है? बिसलेरी की बोतलों से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली लिए सिंघु बॉर्डर पहुंचे रत्तक गांव के शरणजीत सिंह बताते हैं, ‘इस ट्रॉली में 70 हजार रुपए का पानी है और करीब 20 हजार रुपए का दूसरा सामान। एक दूसरी ट्रॉली भी हमारे गांव से आज आई है। उसमें करीब 60-70 हजार रुपए का राशन है। ये दूसरी बार है जब हम लोग गांव से राशन लेकर आए हैं। इससे पहले 29 नवंबर को हम सामान लाए थे और यहां अलग-अलग लंगरों में बांट दिया था।’

FNI- Advt

 


नौशेरा सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन

भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर जम्मू-कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के पार दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। 

पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को यहां सीजफायर वॉयलेशन किया गया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के दो सैनिकों का ढेर कर दिया। सेना के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

chuthi Punyatithi- Ramesh Chander Sharma

 


मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

किसान आतंकवादी नहीं, वह तो बस अपनी फसल की कीमत मांग रहे : आप नेता संजय सिंह

 आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के किसान अपनी फसल की कीमत और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं और केंद्र की भाजपा सरकार उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। आजादी के लिए मर मिटने वाले पंजाब के लोगों को आतंकवादी कह कर अपमानित किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल सरकार पूरी तरह किसानों के साथ है, हम दिल्ली में किसानों का स्वागत करते हैं। 

सिंह ने कहा, एक तरफ किसान का बेटा देश की सीमा पर और किसान आंदोलन में शहीद हो रहा है, हिन्दुस्तान की आजादी के बाद ऐसा गैर जिम्मेदार, गृहमंत्री हैदराबाद की सैर कर रहा हैं और उसके पास किसानों से बात करने का समय नहीं है। असंवेदनशील और किसानों की समस्याओं से बेपरवाह गृहमंत्री देश को पहली बार अमित शाह के रूप में देखने को मिल रहा है। अमित शाह को अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करके सबसे पहले किसानों से उनकी समस्याओं पर बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री के बिल की तारीफ करने से साफ है कि केंद्र की मोदी सरकार और गृहमंत्री की मंशा किसानों की समस्याओं का समाधान करने की नहीं है। 




गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...