बुधवार, 23 दिसंबर 2020

इजराइल में 2 साल में चौथा चुनाव होगा

 प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार मंगलवार को गिर गई। अब यह साफ हो गया है कि देश में अगले साल फिर चुनाव होंगे। दो साल में यह चौथा मौका है जब इजराइली नई सरकार के लिए वोटिंग करने निकलेंगे। नेतन्याहू की लिकुड और रक्षा मंत्री बेनी गेंत्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी ने मई में गठबंधन सरकार बनाई थी, क्योंकि उस चुनाव में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes