बुधवार, 23 दिसंबर 2020

इमरान खान ने मंत्रियों से कहा- अब परफॉर्मेंस देने का वक्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने मंत्रियों से काम का दबाव लेने को कहा है। इमरान ने राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने मंत्रियों की टीम से कहा- अब हमें काम करके दिखाना होगा। सरकार के बाकी बचे करीब ढाई साल के कार्यकाल में हमें परफॉर्मेंस देना होगा।

इमरान का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब 11 विपक्षी दलों का गठबंधन लाहौर में पिछले हफ्ते मेगा रैली कर चुका है और अगले महीने इस्लामाबाद तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहा है। सरकार पर भारी दबाव है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes