रविवार, 20 दिसंबर 2020

स्टेट जीएसटी: मन मुताबिक रेट नहीं लगाए तो अधिकारी ने SIB को भेजा

दर्पण संवाददाता 

नोएडा। नोएडा शहर के स्टेट जीएसटी विभाग अपने कारनामों के चलते हमेशा ही चर्चा में रहता हैं। मोदी की सख्ती के कारण रिश्वत में  आई कमी को अपने ही निराले अंदाज में काम कर भरपाई की जा रही है। रिश्वतखोरी के लिए चोरों की ही तरह इनके अंदाज निराले हैं। मोदी -योगी अगर डाल-डाल तो  यह  पात - पात। 

स्टेट जीएसटी विभाग के अधिकारी पहले दुकानों /शोरूम पर जाते हैं और अपने रुतबे की धौंस देकर माल मुक्त लेना चाहते हैं, लेकिन जब दुकानदार माल देने से इनकार करता है तो खुद ही इनकी शिकायत लिखकर  विभाग के द्वारा कार्यवाही की जाती है। नोएडा शहर में इस प्रकार की कोई घटना हो चुकी है,  जहां विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यशैली में काम कर रहे हैं और व्यापारी उद्यमी को परेशान व् प्रताड़ित भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले कुछ समय से जीएसटी लागू करने के बाद से इस विभाग की खास तौर पर कमाई पर असर पड़ा है और इसकी भरपाई का भी विभाग के होनहार अधिकारियों ने अच्छा तोड़ निकाला है। मोदी जी और योगी जी की गलतियों का खामियाजा व्यापारियों को भरना पड़ रहा है 

कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...