बुधवार, 23 दिसंबर 2020

आवासीय सेक्टरों में पीजी चलाना अवैध, वैध करने की मांग

नोएडा। पीजी संचालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष से मुलाकात की और कहा है कि पीजी को वैध किया जाये। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नोएडा शिक्षा का केंद्र है। यहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं आते हैं। प्राधिकरण व प्रदेश सरकार ने उनके लिए पीजी की व्यवस्था नहीं की है। इसकी भरपाई के लिए लोगों ने सेक्टरों में पीजी की व्यवस्था की है वहां पर छात्र-छात्राओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। अब प्राधिकरण का कहना है कि सेक्टरों में पीजी नहीं चलने दिया जाएगा।  साथ ही आप रजिस्ट्री निरस्त करने की धमकी दी जा रही है। 

वही सेक्टरों में रहने वालों ने निवासिओं ने पीजी प्रतिबंधित करने की मांग की है और कहा है कि वे नोएडा में सेक्टर में शांति से रहना चाहते हैं और पीजी के कारण हर वक्त शोर-शराबा हंगामा रहता है इसलिए प्राधिकरण को पीजी अवैध घोषित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes