नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए देहरादून के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी को निलंबित कर दिया है। निलंबित अवधि में उन्हें रुद्रप्रयाग जिला कोर्ट से संबंध किया गया है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि गया है कि देहरादून के जिला जज प्रशांत जोशी ने 21 व 22 दिसंबर को मसूरी में आयोजित कैंप में जाने के लिए प्राइवेट आडी कार हायर की और उसमें जिला जज का बोर्ड लगा दिया। यह आडी कार केवल कृष्ण के नाम से पंजीकृत है। केवल कृष्ण के खिलाफ देहरादून के राजपुर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य संगीन अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। हाईकोर्ट ने इससे पूर्व भी इसी साल भ्रष्टाचार व अनुशासनात्मक मामले में दो न्यायिक अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें