कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रमोद तिवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री, भारत सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री व् पूर्व महामहिम राज्यपाल और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के लम्बे समय तक कोषाध्यक्ष रहे श्रद्धेय मोती लाल वोरा जी के निधन से मुझे गहरा दुःख एवं पीड़ा हुई है ।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के राष्ट्रीय संयोजक श्री तरुण भरद्वाज ने भी मोती लाल जी के निधन पर दुःख जताया है और कहा कि मेरे जैसे करोड़ो लोगों को, जो उन्हें बहुत करीब से जानते थे उन्हें आदरणीय वोरा जी के निधन से असहनीय दुःख हुआ होगा। आदरणीय वोरा जी ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे, कर्तव्य परायणता उनके अन्दर कूट- कूटकर भरी थी, उनमें कार्य करने की अद््भुत क्षमता थी। सभी के साथ जिस तरह वे आदर का व्यवहार करते थे वह अतुलनीय था ।
आदरणीय वोरा जी का जाना देश की संसदीय राजनीति एवं संगठन की राजनीति से एक ऐसे चमकते सितारे का अस्त होना है जो हमेशा अपनी ईमानदारी, कर्तव्य परायणता और लोकप्रियता से चमकता रहा है । मेरे लिये उनका जाना मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है ।
मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये ईष्वर से कामना करता हंूूॅ कि उनकी आत्मा को चिरषांति प्रदान करे ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें