गाजियाबाद। सीबीआई गाजियाबाद की भ्रष्टाचार निवारण शाखा की टीम ने लोनी से बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक व एक अन्य कर्मचारी को 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों आरोपितों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत में कोरोना जाँच के बाद दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए।
महमूदपुर गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार ने मवेशियों पर ऋण के लिए लोनी के रिस्तल स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आवेदन किया था। आरोप है कि बैंक के सहायक प्रबंधक आकाश कुमार व एक अन्य कर्मचारी सुबे सिंह ने ढाई लाख का ऋण स्वीकृत करने के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में 25,000 रुपए का रिश्वत की बात तय हुई। पीड़ित प्रवीण कुमार ने मामले की शिकायत सीबीआई गाजियाबाद के भ्रष्टाचार निवारण शाखा से की। इसके बाद सीबीआई इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह के नेतृत्व में टीम ने योजना के तहत मंगलवार को पीड़ित को रिश्वत के 25,000 रुपए लेकर आरोपित आकाश कुमार व सुबे सिंह के पास भेजा। इनके पास द्वारा पैसा लेते ही सीबीआई ने तुरंत छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें