बुधवार, 23 दिसंबर 2020

महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए 3 जज, बर्खास्त

पटना। बिहार सरकार ने तीन जजों की कदाचार में बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी है 2013 में तीनों जजों नेपाल के होटल में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक समस्तीपुर परिवार न्यायालय के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश हरीनिवास  गुप्ता तदर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अररिया जितेंद्र नाथ सिंह व अररिया के एसीजेएम कोमल राम को बर्खास्त किया गया है। बर्खास्तगी 12 फरवरी 2014 से प्रभावी होगी तीनों जजों बकाया व अन्य सुविधाओं से वंचित रहेंगे होटल में पकड़े जाने के बाद न्यायिक अधिकारी होने के कारण नेपाली सूची पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया था। तीनों विराट नगर स्थित पार्क में मेट्रो के गेस्ट हाउस में अलग-अलग कमरों में महिलाओं के साथ मिले थे।  

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes