बंगाल में भाजपा नेताओं पर क्रिमिनल केस दर्ज करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। इसमें कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक प्रदेश में भाजपा नेताओं पर सख्ती न की जाए। मामले की अगली सुनवाई जनवरी में होगी। यह याचिका बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अर्जुन सिंह और अन्य लोगों ने दायर की है। इसमें कहा गया है कि बंगाल में उनके ऊपर चल रहे केस रद्द किए जाएं या उन्हें दूसरे राज्यों में ट्रांसफर किया जाए। याचिका में कहा गया है कि ये केस झूठे और जानबूझकर लगाए गए हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें