रविवार, 20 दिसंबर 2020

अस्तित्व की लड़ाई लड़ती कांग्रेस

राज बाला शर्मा 

पिछले कुछ सालों से कांग्रेस पार्टी युवराज राहुल गांधी के अघोषित नेतृत्व में एक के बाद एक चुनावों में करारी हार का सामना कर रही है और उसकी स्थिति कई प्रदेशों में क्षेत्रीय पार्टी से भी बदतर हो गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 100 सालों से भी ज्यादा पुरानी इस पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, जिसके चलते क्षेत्रीय पार्टियां भी अब कांग्रेस से मिलकर चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। आलम यह है कि कुछ पिछलग्गू उन्हें फिर से अध्यक्ष बनाने पर भी तुले है। 



जिला व प्रदेश स्तर के कांग्रेसी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है, व दबे स्वर में हाईकमान पर सवाल उठा रहा है लेकिन खुलकर सामने आने से अभी भी कतरा रहा है क्योंकि वह जानता है कि वह चाहे कुछ भी कर ले पार्टी पर  कब्ज़ा नेहरू गांधी परिवार का ही रहेगा क्योकि कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसके चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दोनों ही नेहरू गाँधी परिवार के सदस्य ही बन सकते है। ऐसे में खुलकर पार्टी के नेतृत्व के खिलाफ बोलना सुबह के हित में नहीं होगा। पार्टी नेतृत्व की क्षमता कांग्रेस में निम्न स्तर पर आ गई है, जिसका जीता जागता प्रमाण बिहार चुनावों में देखने को मिला। प्रत्याशी तक नहीं चाहते कि राहुल व प्रियंका गांधी में से किसी एक की भी सभा अथवा रैली उनके क्षेत्र में हो क्योंकि वे जानते हैं कि उनके आने के बाद जमानत तक बचाना मुश्किल हो जाएगा। 

वहीं पार्टी नेतृत्व चुनावों को लेकर गंभीर नहीं दिखाई देता है और एक दो रैलियों के बाद ही कांग्रेस के 52 वर्षीय युवा नेता थकान मिटाने के लिए अपनी बहन के घर  रिचार्ज होने पहुंचे मिलते हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की भटकाने वाली यह स्थिति सभी कार्यकर्ताओं को खासी कर रही है अगले वर्ष बंगाल में वामदलों से मिलकर चुनाव लड़ने की कांग्रेस की तैयारी यही बताती है कि वह अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए ऐसे कदम उठा रही है जो अंततः उसे और कमजोर करने का ही काम करेंगे। वामदलों से कांग्रेस का तालमेल इस धारणा पर महर्षि लगाएगा कि उसका उस वामपंथी विचारधारा की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है जो दुनिया के साथ-साथ भारत में भी अपना महत्व खो रही है। एक समय वामदल बंगाल और केरल के साथ त्रिपुरा में भी थे जो अब केवल केरल में सिमट कर रह गए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस वामदलों के साथ खड़े होने में अपना भविष्य देख रही है यह कांग्रेस से भटकाव का सूचक तो है ही इसका भी संकेत है कि वह अपने मूल विचारधारा की ओर लौटने को तैयार नहीं। 

कोई नहीं जानता कि कांग्रेस यह समझने को तैयार क्यों नहीं कि मध्य मार्ग भी उसकी ताकत हुआ करता था आश्चर्य का विषय केवल यह नहीं है कि केरल में वाम दलों से मुकाबला करने वाली कांग्रेस बंगाल में उनके ही साथ जाना पसंद कर रही है बल्कि यह भी है कि उसकी रीति नीति भी वामपंथी से प्रभावित होती जा रही है। पी चिदंबरम अनुच्छेद 370 की वापसी की मांग करते हैं और कांग्रेस नेतृत्व चुप रहना पसंद करता है इसी तरह तेलंगाना में कांग्रेस के नेता फ्रांस के उत्पादों पर रोक लगाने की मांग करते हैं और पार्टी नेतृत्व मौन धारण किए रहता है। पार्टी नेतृत्व का यही रवैया भोपाल के अपने और विधायक के मामले में भी देखा जिसमें फ्रांस के विरोध में हजारों लोगों की भीड़ उतार दी। कांग्रेस अपने हिसाब से राजनीति करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन उसकी मौजूदा नीति देखकर यह कहना कठिन है कि वह राष्ट्रवादी विचारों वाली पार्टी है। ध्यान रहे इसके पहले खुद राहुल गांधी ने जेएनयू के छात्र नेताओं के साथ खड़े होना पसंद किया था, जिन्होंने बेहद आपत्तिजनक नारे लगाए थे। इसकी भी अनदेखी नहीं की जा सकती कि राम मंदिर और तीन तलाक के सवाल पर कांग्रेस का रवैया कैसा रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...