सोमवार, 21 दिसंबर 2020

दुनियाभर में मौजूद बुद्ध के साहित्य पर भारत में लाइब्रेरी बनाने को तैयार : नरेंद्र मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडो-जापान संवाद कॉन्फ्रेंस को वर्चुअली संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों को प्रमोट करने में इस फोरम का अहम योगदान रहा है। बुद्ध का संदेश भारत से दुनिया के कई हिस्सों में पहुंचा। बुद्ध का साहित्य और दर्शन कई देशों के मठों में और कई भाषाओं में मौजूद है। मैं चाहूंगा कि बुद्ध से जुड़े साहित्य की एक लाइब्रेरी बने। हम भारत में इसे बनाने के लिए तैयार हैं, इसके लिए जरूरी संसाधन मुहैया करवाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...