इस साल 17 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका जाना था। वहां बांग्लादेश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह होना था। इसी समारोह में मोदी को शामिल होना था, लेकिन मार्च में ही कोरोना के मामले देश में तेजी से सामने आने लगे। इसी वजह से उनका ये दौरा रद्द हो गया। बाद में बांग्लादेश की सरकार ने भी इस समारोह को रद्द कर दिया। इससे पहले मोदी का बेल्जियम दौरा भी रद्द हो गया था।
मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से ये पहला साल है, जब वो किसी विदेश दौरे पर नहीं गए। 2019 में मोदी साल के 35 दिन विदेश में थे, लेकिन इस बार साल के 365 दिन वो भारत में ही रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें