गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

कांग्रेस के मार्च को पुलिस ने रोका

कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्षी नेता आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। राष्ट्रपति भवन से 3 नेताओं को अपॉइंटमेंट मिला है। वे 2 करोड़ किसानों के साइन किए हुए ज्ञापनों को राष्ट्रपति को सौंपेंगे। विपक्ष का डेलिगेशन राहुल गांधी के नेतृत्व में विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालना चाहता था, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी।

इसके बावजूद पार्टी नेताओं ने मार्च शुरू किया, जिसे थोड़ी ही दूरी पर पुलिस ने रोक दिया। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के असंतोष को आतंक के नजरिए से देखा जा रहा है। हम किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के लिए यह मार्च कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...