
मेरठ। हाल ही बसपा हाईकमान द्वारा मेयर सुनीता वर्मा और विधायक योगेश वर्मा को बेज्जत कर निष्कासन के निर्णय के बाद विद्रोह की सी स्थिति पैदा हो गई हैं और पार्टी पार्षदों व पदाधिकारियों का विरोध स्वरुप इस्तीफे का ढेर लग गया है। और डैमेज कंट्रोल के लिए कई घनिष्ठ नेताओ को लगा दिया हैं।
अब तक मायावती के निष्कासन के निर्णय के बाद 20 पार्षदों व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए है। ऐसे भी पिछले चुनाव के बाद पार्टी की हालत पतली है और अब इस्तीफे से पार्टी की बुनयाद हिलती दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि चुनाव में सपा से गठबंधन के बाबजूद पार्टी का प्रदर्शन निराशजनक रहा। बसपा का कोर वोट बैंक भी उससे खिसक गया है ऊपर से पार्टी की मनमानी से आम कार्यकर्त्ता काफी रुष्ट है। कई पार्टी पदाधिकारियो ने तो सीधे तौर पर हाई कमान पर तानाशाही का आरोप जड़ दिया। उनका कहना है कि समर्पित कार्यकरताओ की उपेक्षा अब सहन नहीं की जाएगी, पार्टी में चंद पैसे वाले धन्नासेठ की चलती है, जिनके हाथो पार्टी गिरवी है। पार्टी में केवल एक जाट के लोगो की चलती है जिससे बाल्मीकि वर्क काफी नाराज चल रहा है। और धीरे-धीरे पार्टी को छोड़ कर जा रहे है। दूसरी जाति के कार्यकर्ता भी बसपा में अपने आप को असहज पाते है और उन्होंने पार्टी से अपने आप को अलग कर लिया है।
पहले दबी जबान से पार्टी से पार्टी प्रमुख पर उनके सलाहकारों पर आरोप लगाने वाले अब खुलकर सामने आकर बोल रहे हैं।
तभी पार्टी पुरे प्रकरण पर नजर रखते हुए डैमेज कंट्रोल के लिए MLA अतर सिंह राव को मेरठ का प्रभारी बनाकर भेजा है, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक भी की है लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली हैं।