शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

हनीप्रीत और डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम केे बीच दूरी


यह कयासबाजी तेज हो गई है कि क्‍या हनीप्रीत और डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम केे बीच दूरी आ गई है। साध्वी दुष्कर्म और पत्रकार हत्याकांड मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत से मिलने अब तक उसकी करीबी रही हनीप्रीत नहीं पहुंची है। हनीप्रीत के अंबाला जेल से जमानत पर रिहाई के बाद समझा जा रहा था कि वह जल्‍द ही ही गुरमीत से सुनारिया जेल में मिलेगी। वीरवार को गुरमीत से उसके बेटे और दो बेटियों ने जेल में मुलाकात की। हनीप्रीत के भी पहुंचने की उम्मीद थी और इसके कारण जेल के आसपास सुरक्षा के अतिरक्त इंतजाम भी किए गए थे, लेकिन वह नहीं आई। 


बता दें कि हनीप्रीत 6 नवंबर को पंचकूला की अदालत से जमानत मिलने के बाद अंबाला सेंट्रल जेल से बाहर आई थी। जेल से रिहा होने के बाद वह सिरसा के डेरा सच्‍चा सौदा पहुंची थी। तभी से वह डेरा सच्‍चा सौदा में ही है। इसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि वह सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम से मिलने पहुंचेगी, लेकिन वह अब तक यहां पहुंची है। इससे गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत की 'दूरी' को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि हनीप्रीत और गुरमीत के परिवार के बीच मतभेद है।


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...