ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए हादसे में एक ही परिवार के छह लोगो की मौत हो गई। मरने वालो में तीन महिलाए हैं,जबकि आठ घायलों में अधिकतर बच्चे हैं।
बुलंदशहर के गुलावठी के रहने वाले एक ही परिवार के 14 लोग रविवार देर रात ईको वैन में सवार होकर हरियाणा के बल्ल्भगढ़ से एक शादी समाहरोह से लौट रहे थे। जैसे ही वैन सिरसा टोल के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में वैन सवार पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान जान चली गई। दुर्घटना में जान गवाने वालो में शमशीरा, यासीन, फरजाना और चालक साकिर बच्ची रेहाना और सुमाइला हैं। फरजाना मेरठ की रहने वाली थी, जबकि अन्य बुलंदशहर स्थित गुलावठी के रहने वाले थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें