शनिवार, 9 नवंबर 2019

हनीप्रीत देश द्रोह के आरोप से मुक्त

पंचकूला। पंचकूला हिंसा मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुँहबोली बेटी हनीप्रीत सहित 15 आरोपियों से देशद्रोह की धरा शनिवार को हटा दी गई। 


अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को सजा के ऐलान के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा में 36 लोगो की जान चली गई थी। पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शनिवार सुबह पंचकूला में एडीजे संजय धीर की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान हनीप्रीत और अन्य आरोपीयो के खिलाफ देशद्रोह की धारा साबित नहीं कर पाई। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...