शनिवार, 9 नवंबर 2019

शक में की पत्नी हत्या, गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में चार दिन पहले पत्नी की चाकू मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला हैं कि आरोपी ने पत्नी को एक युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। फोन पर अक्सर लम्बी बातचीत होने पर आरोपित को पत्नी पर शक हुआ। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को दुसरो मर्द के साथ देख लिया और शक किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। वहा से उसको जेल भेज दिया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES