नोएडा। शहर में संचालित 606 प्लेटफार्म के निरस्तीकरण की कार्रवाई प्राधिकरण ने भी शुरू कर दी है। प्राधिकरण का सभी प्लेटफार्म पर 124 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे आवंटियों ने जमा नहीं कराया है। ऐसे में वसूली की कार्रवाई के लिए प्लेटफार्म का भौतिक परीक्षण कराया जा चुका है।
छोटे दुकानदार कारोबार कर सकें, इसलिए नोएडा प्राधिकरण ने प्लेटफार्म योजना निकाली थी। ड्रा के जरिये आवंटन किया गया था।आवंटियों ने आवंटन राशि जमा की इसके बाद किस्तें व किराया जमा नहीं किया। ऐसे में इन पर 124 करोड़ रुपये का बकाया हो गया। प्राधिकरण ने बकायेदार आवंटियों को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने के निर्देश दिए, लेकिन फिर भी राशि जमा नहीं हुई। ऐसे में प्राधिकरण को हाल ही में 100 प्लेटफार्म का आवंटन निरस्त भी करना पड़ा, लेकिन अब प्राधिकरण ने जब मामले की जांच कराई तो पता चला कि 606 प्लेटफार्म का आवंटन किया गया है, लेकिन सभी पर बकाया है। भौतिक परीक्षण के बाद 90 फीसद प्लेटफार्म अलाटमेंट के बाद खाली पड़े है। प्राधिकरण ने सभी प्लेटफार्म का आवंटन निरस्त करने और बकाया वसूलने के लिए आवंटियों को आरसी जारी करने का निर्णय लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें