सोमवार, 18 नवंबर 2019

तेज हवाएं ताजनगरी के लिए राहत लेकर आईं

आगरा। तेज हवाएं ताजनगरी के लिए राहत लेकर आईं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 73 दर्ज किया गया। सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार यह संतोषजनक स्थिति है। दीपावली के दिन (27 अक्टूबर) से भी वायु गुणवत्ता रविवार को बेहतर रही।


ताजनगरी में दीपावली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ गया था। अधिकांश दिनों में यह खराब स्थिति में ही रहा। शनिवार रात से तेज हवाएं चलने से रविवार को आगरा में वायु गुणवत्ता अच्छी रही। हवा के साथ धूल कण बहकर आगे चले गए। सुबह से धूप निकली और आसमान साफ रहा। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को एक्यूआइ संतोषजनक स्थिति में 73 दर्ज किया गया। यहां अति सूक्ष्म कण (पीएम2.5) की मात्रा बढ़ी हुई रही। सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार एक्यूआइ 0-50 तक रहने पर वायु गुणवत्ता अच्छी और 51-100 तक रहने पर संतोषजनक रहता है। यह दीपावली के दिन से भी बेहतर स्थिति है। दीपावली के दिन एक्यूआइ 100 दर्ज किया गया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...