बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में डूंगरगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20-25 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया गया है, पुलिस बस व ट्रक को हाइवे से हटाने का काम करवा रही है जिससे यातायात के लिए मार्ग बाधित न हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें