नोएडा। प्राधिकरण ने बिधवार को अलग-अलग कंपनियों-लोगो पर खुले में निर्माण सामग्री रखने पर 4 लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। सभी वर्क सर्कल की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र निर्माण कार्य करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की।
खुले में निर्माण सामग्री मिलने पर टीमों ने निर्माण कार्य करा रही कंपनी व्यक्तिगत लोगो पर 4 लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। इस बारे में नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक के के अग्रवाल ने बताया कि ईपीसीए के आदेश के तहत सभी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है। सेक्टर-65,57 और 2 के छह स्थानों पर प्रदुषण बोर्ड ने डेढ़ लाख का जुर्माना ठोका है।
इन स्थान पर निर्माण सामग्री खुले में राखी थी। पांच लोगो पर 20-20 हजार और एक व्यक्ति पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। सात दिनों के अंदर जुर्माना देना होगा। वही,अभियान के दौरान प्लॉट नंबर 16 और प्लॉट नंबर-32 इकोटेक 6 में निर्माण कार्य होता हुआ पाया गया। दोनों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें