शनिवार, 16 नवंबर 2019

चिदंबरम की हिरासत 27 नवम्बर तक बढ़ी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आईएनएक्स मिडिया धन शोधन मामले में बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को मिडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तिहाड़ जेल से अदालत पेश किया गया। जहा से अदालत ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत अवधि 27 नवम्बर तक बढ़ा दी है।


राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायधीश अजय कुमार कुहर की अदालत ने यह आदेश पारित किया। जिला अदालतो में वकीलो की हड़ताल के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। ईडी ने चिदंबरम को 21 अगस्त को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...