नई दिल्ली। फीस वृद्धि मुद्दे के विरोध में जेएनयू के छात्र-छात्राएं मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली की सड़कों पर उतर सकते हैं। सोमवार देर रात छात्र वापस जेएनयू लौट आए थे, लेकिन मंगलवार फिर उनका विचार सडकों पर उतरने का है और फिर संसद जाने का है। ऐसे में मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली की सड़कें जाम हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि प्रदर्शन आगे भी जारी रह सकता है। इसकी रणनीति छात्र मंगलवार को तय करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें