मंगलवार, 19 नवंबर 2019

प्रतिबंधित पशु काटने के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़

नोएडा। प्रतिबंधित पशु काटने के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में फायरिग कर फरार होने वाले दो तस्करों को तीसरे दिन भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने इनके बाटला हाउस एरिया वाले ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन कुछ जानकारी नही मिल सकी है। अमरोहा स्थित इनके ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश देने की तैयारी में है। क्षेत्राधिकारी प्रथम श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मौके से फरार होने वाले दोनों तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। बाटला हाउस एरिया में छापेमारी हुई है लेकिन आरोपित पकड़े नहीं जा सके हैं। मालूम हो कि 14 नवंबर को तड़के करीब पौने चार बजे बॉटेनिकल गार्डन के पास कब्रिस्तान के पीछे खाली पड़े प्लॉट पर प्रतिबंधित पशु काट रहे तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिग कर दी। पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिग में दो तस्करों के पैर में गोली लगी है व वह पकड़े गए, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नाजिम अहमद निवासी गली नंबर पांच बाटला हाउस जामिया नगर दिल्ली व फरमान निवासी उझारी अमरोहा के रूप में हुई। इनके पास से दो तमंचा, चार जिदा कारतूस, दो खोखा कारतूस के अलावा ऑटो, पशु काटने के उपकरण बरामद हुआ था। मौके से एक मृत कटा हुआ प्रतिबंधित पशु पड़ा मिला था। इस दौरान मौके से मूलरूप से अमरोहा निवासी नौशाद व कमील फरार हो गए थे। पशु तस्करी में शामिल चारों आरोपित बाटला हाउस दिल्ली में रहते हैं। पकड़े गए तस्कर फरमान पर पहले भी अमरोहा में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। इसके बाद से ही पुलिस फरार दोनों आरोपितों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...