मंगलवार, 19 नवंबर 2019

नोएडा मेट्रो के यात्रियों के लिए केवाईसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई

नॉएडा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (Noida Metro Rail Corporation) के स्मार्ट कार्ड के लिए उपभोक्ताओं अब स्टेशनों पर केवाईसी के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। केवाईसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इसके अलावा वेबसाइट में कई और सुधार व सरकारी कार्यालय लिंक किए गए हैं। जिससे एक वेबसाइट पर जाकर कई जानकारी ली जा सकेंगी। इसके अलावा एनएमआरसी की फ्यूचर प्लानिंग, स्टेशन पार्किंग, साइकिल राइ¨डग, स्टेशनों के बीच का किराया, बसों की टाइमिंग व बस स्टाप को शामिल किया गया है।


एनएमआरसी ने अपनी सुविधाओं में इजाफा किया है। इसके तहत अब घर बैठे ही स्मार्ट कार्ड के लिए केवाईसी कराई जा सकेगी। पहले सवारियों को इसके लिए स्टेशनों पर लाइन में लगना पड़ता था। लाइन में खड़े होकर अपना आधार नंबर व अन्य गोपनीय नंबर बताने में लोगों को डर रहता था। इसी को देखते हुए केवाईसी के लिए एनएमआरसी ने इसे एसबीआई के साथ सीधे लिंक कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...