वायु प्रदूषण पर देश की शीर्ष कोर्ट के साथ एनजीटी और शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही हैैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पराली जलाने के आरोपित किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश भर में सोमवार को किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 178 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि 189 के नोटिस देकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हरदोई में प्राविधिक सहायक के साथ चार लेखपाल, मथुरा में दो तथा बुलंदशहर में एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। पीलीभीत में दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा दर्जनों किसानों, भवन निर्माण करने वालों और फैक्ट्री संचालक पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें