उन्नाव। ठंड शुरू होते ही पटरियों के टूटने का सिलसिला शुरू हा गया है। उन्नाव में शुक्रवार को गंगापुल रेलवे क्रॉसिंग के डाउन ट्रैक पर टूटी पटरी से कई ट्रेनें निकल गई। इसके बाद खलबली मच गई। फिलहाल पटरी को दुरुस्त करने का काम चलने के कारण ट्रेन का संचालन रुका है।
उन्नाव में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी के निकलने के बाद टूटी पटरी को देखा गया। पटरी टूटने से स्टेशन अधीक्षक कक्ष में लगा ट्रेनों के संचालन का सिस्टम पैनल पर सिग्नल रेड हो गया। हालांकि स्टेशन अधीक्षक को जानकारी पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन से हुई, उसके बाद कानपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई।
स्टेशन अधीक्षक कुंवर पाल से पटरी टूटने की जानकारी मिलते ही ट्रैकमैन की टीम लेकर मौके पर पहुंचे रेल पथ के जेई गौरव श्रीवास्तव ने पटरी की मरम्मत शुरू कर दी। पटरी पर 10 एमएम का फ्रैकचर देख फिश प्लेट बांधकर साढ़े 8 बजे ट्रैक को दुरुस्त कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें