मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरविन्द इनामदार का शुक्रवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 79 वर्षीय इनामदार का पिछले हफ्ते से अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात दो बजकर बीस मिनट पर उन्होंहे अंतिम साँस ली। इनामदार को जुलाई 1994 के सनसनीखेस जलगाव सेक्स प्रकरण और मानव तस्करी मामले में अपनी जांच के लिए जाना जाता है। वे अक्टूबर 1997 से जनवरी 2000 के बिच डीजीपी भी रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें