सोमवार, 11 नवंबर 2019

सेक्टर-5 में अवैध कब्ज़ा ढहाया गया

 नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने बुधबार को सेक्टर-5 हरौला में करीब साढ़े तीन हजार वर्ग मीटर से अतिक्रमण हटाया। यहाँ पर काफी संख्या में झुगिया थी। यहाँ जनरेटर किराय पर देने का काम किया जाता था। टीम ने 25 जनरेटर जब्त कर 50 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया हैं। प्राधिकरण के तहसीलदार राजीव सक्सेना ने बताया कि सेक्टर-2 स्थित अग्निशमन विभाग के सामने हरौला गांव में प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कुछ लोगो ने कई साल से कब्ज़ा कर रखा था। इनको पहले भी चेतावनी दी गई थी लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को यहाँ घुग्गियो को तोड़ दिया गया। यहाँ सरकारी जमींन का उपयोग कर किराय पर जनरेटर दिए जाते है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes