मंगलवार, 12 नवंबर 2019

गुजरात में दो युवकों की हत्या

अहमदाबाद। गुजरात के अमरैली जिले में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आवारा पशुओं की सूचना नगर पालिका को देने पर दो युवकों की आठ से दस शख्सों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी भी हालत नाजुक है।


जानकारी के मुताबिक, अमरेली के कुकावाव रहते गोविंद भाई रामभाई (30) त्राड और करसर उर्फ भलावभाई (27) नामक दो युवक रविवार रात कुकावाव रोड पर खड़े थे। इसी दौरान आठ से दस शख्स आए और दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सभी आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही अमरेली पुलिस का काफिला आ पहुंचा। अमरेली पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि गोविंद रामभाई त्राड और करसन आवारा पशुओं की जानकारी नगरपालिका को देते थे। जिसके बाद नगरपालिका इस पर कार्रवाई करती थी। इसके कारण दोनों युवक कुछ लोगों की नजर में आ गए थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes