मंगलवार, 12 नवंबर 2019

राजस्थान के टोंक जिले में शादी में एक युवक की हत्या

राजस्थान। राजस्थान के टोंक जिले के देवली कस्बे में शादी में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम फूलचंद मीणा बताया जा रहा है, जो देवली के नजदीक कासीर गांव का रहने वाला है। वह सात नवंबर को एक शादी में शामिल होने के लिए दलवासा गांव गया था। आठ नवंबर को सुबह से ही उसका कुछ अता पता नहीं था। वहीं, रविवार यानी दस नवंबर की शाम को दलवासा के पास ही बनास नदी में उसका शव तैरता मिला। पुलिस ने शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रखवाया और परिजनों की सूचना दी। परिजन पहुंचे तो उन्होेंने आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया और अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि पुलिस हत्या के मामले का जल्द से जल्द खुलासा करे। पुलिस के अनुसार, मामला हत्या का है और पुलिस इसकी पूरी जांच में जुटी हुई है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes