पटना। बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर दहलने से बच गया। पटना सिटी में बंद पड़े मकान से पांच बम मिले हैं। इसमें एक केन बम भी है। स्क्वॉड टीम ने बमों को डिफ्यूज कर दिया है। सिटी में केन बम मिलने से पुलिस भी सकते में है। मामले की छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी बड़ी वारदात को करने की साजिश तो नहीं थी। इस तरह के और भी बम तो नहीं छिपा कर रखे गए हैं। पहले तो यह जानकारी मिली कि पटना सिटी के बंद पड़े मकान में 50-60 जिंदा बम मिले हैं। सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए थे। बम स्क्वॉड टीम को भी बुला लिया गया था। बाद में स्क्वॉड टीम को छानबीन में पांच बम मिले। इसमें एक केन बम भी शामिल है। उन्होंने मीडिया को बताया कि फिलहाल एक बड़ा तथा छोटा कैन बम बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने तीन सुतली बम को अपने कब्जे में लिया है। कुल पांच बम बरामद किए गए। वहीं, इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें