गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की महागुन मैस्कट सोसायटी में इंजीनियर के सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या के मामले में राजस्थान के एक बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि नाश्ता करते समय इंजीनियर अचानक उठा और गुरु बाबा से मिलना है कहकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। पुलिस इंजीनियर की कॉल डिटेल्स व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि गुरु ने उसका ब्रेन वॉश कर दिया। हरिद्वार से लौटकर वह शाकाहारी बन गया और प्याज व लहसुन भी छोड़ दिया। पिता के मुताबिक वह खुद को कमरे में बंद कर घंटों तक उक्त गुरु से फोन पर बातचीत करता रहता था। हादसे के दिन भी वह ब्रेकफास्ट के दौरान उठा और बाबा से मिलना है, कहकर बालकनी से छलांग लगा दी। एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में बाबा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें