लखनऊ। अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर हर साल 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित होने वाला वार्षिक लखनऊ महोत्सव जनवरी के तीसरे सप्ताह तक के लिए टाल दिया गया हैं। महोत्सव समिति ने गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया। सूत्रों ने कहा की ऐसा अयोध्या पर न्यायलय के फैसले को ध्यान में रखते हुए यह किया गया है। दो साल पहले भी महोत्सव को राज्य में होने वाले नगर निगम चुनावो के मद्देनजर टाल दिया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें